ED की छापेमारी के बाद 'कैश क्वीन' अर्पिता मुखर्जी की 4 लग्जरी कार गायब, अब खंगाली जा रही CCTV फुटेज

ED की छापेमारी के बाद 'कैश क्वीन' अर्पिता मुखर्जी के घर से 4 लग्जरी कार गायब, अब CCTV से खोजा जा रहा

कोलकाता, 29 जुलाई: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी की चार लग्जरी कारें गायब हैं। ये चारों लग्जरी कारें, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी और अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद गायब हुई हैं। कोलकाता के डायमंड सिटी परिसर में अर्पिता मुखर्जी के आवास से चार लग्जरी कारें गायब हैं। सूत्रों के मुताबिक अर्पिता को फ्लैट से गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही कारें गायब हैं। अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के जरिए कारों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें से 2 कारें अर्पिता मुखर्जी के नाम पर है।

Recommended Video

    Arpita Mukherjee जब कार में रोईं | Partha Chatterjee | Bengal Teacher Scam | वनइंडिया हिंदी | *News
    अर्पिता मुखर्जी के घर से अब तक क्या-क्या मिला?

    अर्पिता मुखर्जी के घर से अब तक क्या-क्या मिला?

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 22 जुलाई को अर्पिता मुखर्जी के घर पर छापा मारा था और 21.90 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। जांच एजेंसी ने 56 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और 76 लाख रुपये का सोना भी बरामद किया है। कुछ दिनों बाद, ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के दूसरे अपार्टमेंट से 28.90 करोड़ रुपये नकद, 5 किलो से अधिक सोना और कई दस्तावेज बरामद किए हैं।

     पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी हैं अर्पिता मुखर्जी

    पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी हैं अर्पिता मुखर्जी

    ईडी ने अर्पिता मुखर्जी को पार्थ चटर्जी का "करीबी सहयोगी" कहा है। पश्चिम बंगाल के बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी समूह 'सी' और 'डी' कर्मचारियों, नौवीं-बारहवीं कक्षा के सहायक शिक्षकों और प्राथमिक शिक्षकों के कथित भर्ती घोटाले में शामिल हैं। ईडी ने उनपर यही आरोप लगाए हैं। बरामद राशि शिक्षक भर्ती घोटाले से अपराध की आय होने का संदेह है। पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है।

    तृणमूल कांग्रेस ने पार्थ चटर्जी को किया निलंबित

    तृणमूल कांग्रेस ने पार्थ चटर्जी को किया निलंबित

    तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को पार्थ चटर्जी को निलंबित कर दिया है और मंत्री पद से भी बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद पार्थ चटर्जी को बंगाल मंत्रालय से हटा दिया गया था। पार्टी और विपक्ष दोनों के दबाव के बाद अब निलंबित मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पार्टी से उनका निलंबन आया है।

    अर्पिता मुखर्जी से जुड़ी इन तीन कंपनियों की जांच भी शुरू

    अर्पिता मुखर्जी से जुड़ी इन तीन कंपनियों की जांच भी शुरू

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी से जुड़ी तीन कंपनियों की जांच शुरू कर दी है। ईडी को संदेह है कि अर्पिता को इन कंपनियों के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था जब वह बर्खास्त टीएमसी मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ थीं।

    पार्थ चटर्जी बोले- साजिश के तहत फंसाया जा रहा

    पार्थ चटर्जी बोले- साजिश के तहत फंसाया जा रहा

    पार्थ चटर्जी ने कहा है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त किए जाने के एक दिन बाद उन्हें फंसाया जा रहा है। इधर खबर है कि अर्पिता मुखर्जी मेडिकल जांच के लिए जाते वक्त बेहोश हो गई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+