नहीं रहीं परमेश्वर गोदरेज, एड्स के खिलाफ छेड़ी थी मुहिम
मुंबई। प्रख्यात समाजसेविका और गोदरेज समूद के अध्यक्ष आदि गोदरेज की पत्नी परमेश्वर गोदरेज का सोमवार रात को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं।

परमेश्वर गोदरेज ने एड्स को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था।
देश की शुरुआती एयरहोस्टेस में से एक परमेश्वर ड्रेस डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर से लेकर समाजसेवा में भी सक्रिय थी।
सत्तर के दशक में परमेश्वर ने कई जानी-मानी बॉलीवुड नायिकाओं के कपड़े डिजाइन किए थे। उन्होंने हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेर, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव के साथ मिलकर एड्स के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी।
परमेश्वर ने लंबे लव अफेयर के बाद गोदरेज समूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज से 1965 में शादी की थी। उनके तीन बच्चों में बेटी निसा गोदरेज और तान्या दुबाश ओर बेटा पिरोजशा हैं।












Click it and Unblock the Notifications