Winter Session: राफेल डील-नोटबंदी पर सरकार को घेरने की कोशिश, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पांच राज्यों के चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद विपक्ष के तेवर आक्रामक नजर आ रहे हैं। विपक्षी दल अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश में जुटे हैं। टीएमसी ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में नोटिस दिया है कि राष्ट्रीय संस्थानों पर खड़े हो रहे खतरे को देखते हुए इस मसले पर तुरंत बहस की जाए। टीएमसी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का हवाला देते हुए कहा है कि देश की अहम संस्थाओं पर खतरा मंडरा रहा है, लिहाजा इस विषय पर तुरंत चर्चा होनी चाहिए। मौजूदा मोदी सरकार का यह अंतिम पूर्णकालिक सत्र है, ऐसे में इसके काफी हंगामेदार रहने की उम्मीद है। पढ़ें, पल-पल का अपडेट..

parliament Winter Session: several adjournment notice in rajya sabha live updates

LIVE Feed
Dec 12, 2018, 1:17 PM IST

राफेल डील और नोटबंदी पर सरकार को घेरने की कोशिश, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस
Dec 12, 2018, 1:11 PM IST

राज्यसभा के उपसभापति ने कहा- संसद देशहित में कानून और नीतियां बनाने की जगह,राजनीति में सभी एक दूसरे पर लगाते हैं आरोप,उम्मीद है सभी मिलकर देश को विकास के रास्ते पर ले जाने की दिशा में करेंगे काम
Dec 12, 2018, 11:20 AM IST

कांग्रेस सांसद सुनील कुमार जाखड़ ने लोकसभा में राफेल डील पर चर्चा के लिए दिया नोटिस
Dec 12, 2018, 11:02 AM IST

शिवसेना सांसद चंद्रकांत खैरे ने राम मंदिर मुद्दे पर राज्यसभा में दिया नोटिस, राजद सांसद जेपी यादव में आरबीआई विवाद पर दिया नोटिस
Dec 12, 2018, 11:00 AM IST

टीएमसी ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में नोटिस दिया है कि राष्ट्रीय संस्थानों पर खड़े हो रहे खतरे को देखते हुए इस मसले पर तुरंत बहस की जाए।
Dec 12, 2018, 10:59 AM IST

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन में राज्यसभा में नोटबंदी और आरबीआई विवाद पर स्थगन प्रस्ताव दिया
Dec 12, 2018, 10:58 AM IST

कांग्रेस सांसद अनंत शर्मा ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में राफेल डील पर चर्चा के लिए दिया नोटिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+