Parliament Winter Session 2023 LIVE: लोकसभा में पेश किए गए जम्मू कश्मीर से जुड़े दो अहम विधेयक

Winter session of parliament 2023: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। सत्र की शुरुआत से ठीक पहले तीन हिंदी भाषी राज्यों में प्रचंड जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी का उत्साह बढ़ा हुआ है और ऐसे में माना जा रहा है कि संसद में चर्चा के दौरान सत्तारूढ़ दल के सांसद विपक्ष पर हावी रहेंगे। सत्र में टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में आचार समिति की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी, जिसे लेकर भारी हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं। पढ़िए, संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा और राज्यसभा से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

Parliament Winter Session 2023

LIVE Feed
Dec 05, 2023, 2:25 PM IST

जम्मू कश्मीर आरक्षण विधेयक लोकसभा में पेश

लोकसभा में पेश किए गए जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023, दोनों विधेयकों पर चर्चा के बाद होगें पास
Dec 05, 2023, 1:27 PM IST

लोकसभा स्थगित

लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
Dec 05, 2023, 1:24 PM IST

अमित शाह संसद पहुंचे

शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पेश करेंगे अमित शाह
Dec 05, 2023, 11:23 AM IST

आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

संसद परिसर में आम आदमी पार्टी के सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
Dec 05, 2023, 11:06 AM IST

इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगी नेताओं की बैठक जारी, शीतकालीन सत्र को लेकर तय होगी रणनीति
Dec 05, 2023, 11:04 AM IST

संसद पहुंचीं सोनिया गांधी

शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचीं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, आज शीतकालीन सत्र का है दूसरा दिन
Dec 05, 2023, 9:30 AM IST

आज लोकसभा में दो अहम बिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2023 पेश करेंगे, जिसपर सदन में चर्चा होगी
Dec 05, 2023, 9:26 AM IST

खड़गे ने बुलाई 'इंडिया की बैठक'

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुलाई विपक्षी गठबंधन इंडिया के संसदीय नेताओं की बैठक, खड़गे के दफ्तर में सुबह 10 बजे होगी ये अहम बैठक
Dec 05, 2023, 9:24 AM IST

मनीष तिवारी ने दिया नोटिस

कतर में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस
Dec 04, 2023, 2:55 PM IST

राघव चड्ढा का निलंबन रद्द

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का निलंबन रद्द कर दिया गया है, सदन में भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने निलंबन का प्रस्ताव पेश किया था
Dec 04, 2023, 1:19 PM IST

राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए किया गया स्थगित
Dec 04, 2023, 11:32 AM IST

लोकसभा में हंगामा

लोकसभा में भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए किया गया स्थगित
Dec 04, 2023, 11:26 AM IST

'तीसरी बार मोदी सरकार'

लोकसभा में गूजे नारे- 'तीसरी बार मोदी सरकार'... 'बार-बार मोदी सरकार'...सदन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठे दिखाई दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Dec 04, 2023, 11:14 AM IST

लोकसभा पहुंचीं महुआ मोइत्रा

शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचीं टीएमसी की लोकसभा सांसद, कैश फॉर क्वेरी मामले में आज आचार समिति पेश करेगी अपनी रिपोर्ट
Dec 04, 2023, 10:55 AM IST

विपक्षी दलों की बैठक

संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के दफ्तर में विपक्षी दलों की बैठक, आज से शुरू हो रहा है सत्र
Dec 04, 2023, 10:46 AM IST

'जनता को समर्पित सरकार होनी चाहिए'

पीएम मोदी ने कहा, 'जब सरकार अच्छा काम करती है, जनता के लिए समर्पित रहती है तो 'एंटी इन्कंबेंसी' शब्द अप्रासंगिक हो जाता है। इतने बेहतरीन समर्थन के बाद हम संसद के इस नए मंदिर में आज मिल रहे हैं'
Dec 04, 2023, 10:38 AM IST

संसद पहुंचे पीएम मोदी

संसद पहुंचे पीएम मोदी, कहा- 'राजनीतिक गर्मी बहुत तेजी से बढ़ रही है। कल चार राज्यों के चुनाव परिणाम आए और नतीजे बहुत उत्साहजनक हैं। जो लोग जनता के कल्याण के लिए सोचते हैं, देश के उज्जवल भविष्य के लिए सोचते हैं, उनके लिए ये नतीजे काफी उत्साहजनक है'
Dec 04, 2023, 10:30 AM IST

भाजपा सांसदों ने दिखाया विक्ट्री साइन

संसद पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रह्लाद जोशी और गजेंद्र सिंह शेखावत, दिखाया विक्ट्री साइन...आज से शुरू हो रहा है संसद का शीतकालीन सत्र
Dec 04, 2023, 9:29 AM IST

मनिकम टैगोर ने दिया चर्चा का नोटिस

भ्रष्टाचार के मामलों में तमिलनाडु और राजस्थान में ईडी के दो अधिकारियों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस
Dec 04, 2023, 9:07 AM IST

आज से शुरू हो रहा शीतकालीन सत्र

आज से शुरू हो रहा है संसद का शीतकालीन सत्र, महुआ मोइत्रा के खिलाफ 'कैश फॉर क्वेरी' मामले में आचार समिति की रिपोर्ट भी की जाएगी पेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+