Parliament Special Session: बीजेपी ने सांसदों को जारी किया व्हिप, सरकार के समर्थन में उपस्थित रहने का आदेश

Parliament Special Session: केंद्र की मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। 18 सितंबर से सदन का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है, जो 22 सितंबर तक चलेगा। हालांकि अब तक केंद्र सरकार की ओर से बुलाए गए इस विशेष सत्र का एजेंडा साफ नहीं हो पाया है, लेकिन विपक्ष अलग-अलग दावों के साथ लगातार हमलावर है। इस बीच भाजपा ने अपने सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।

भाजपा ने पार्टी के सभी सांसदों को एक लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसमें अत्यंत महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा करने और सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए 18 से 22 सितंबर तक सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा है।

Parliament Special Session

बीजेपी ने जारी किया सांसदों के लिए व्हिप

संसद के विशेष सत्र को लेकर गुरुवार को सत्तारूढ़ बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का आदेश जारी किया है। व्हीप में कहा गया है कि सदन में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य पर चर्चा और उन्हें पारित कराने के लिए उपस्थित रहें।

जारी व्हिप में सभी सांसदों को अनिवार्य रूप से सदन में रहने और सरकार के पक्ष का समर्थन करने के लिए कहा गया है।

एक दिन पहले बुलाई सर्वदलीय बैठक

इधर, विशेष सत्र से ठीक एक दिन पहले यानी 17 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वहीं चर्चा है सरकार इस विशेष सत्र में सरकार की ओर से पोस्ट ऑफिस बिल और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति वाले संशोधन बिल पेश होंगे। कुल 4 बिल पेश किए जाएंगे, जिनमें चुनाव आयोग वाला विधेयक सबसे महत्वपूर्ण है।

CPM नेता वृंदा करात ने साधा निशाना

केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र पर CPM नेता वृंदा करात ने कहा, "क्या संसद रहस्य थ्रिलर है कि संसद में क्या होगा, क्या चर्चा होगी, (सरकार) क्या लेकर आ रही है। संसद की पारदर्शिता होती है लेकिन यह सरकार इसको रहस्य बनाना चाहती है। लोगों के दिमाग में एक प्रश्न पैदा करना चाहती है कि क्या होने वाला है। आपने मजाक बना रखा है। आप मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+