Parliament Session: 'हम पीएम मोदी की बात का समर्थन करते हैं', जानिए राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?
Parliament Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में प्रयागराज महाकुंभ को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि,महाकुंभ में हमने हमारी राष्ट्रीय चेतना के जागरण के विराट दर्शन किए हैं। यह जो राष्ट्रीय चेतना है, यह जो राष्ट्र को नए संकल्पों की तरफ ले जाती है, यह नए संकल्पों की सिद्धि के लिए प्रेरित करती है।
वहीं पीएम मोदी के संसद में दिए इस भाषण पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है।

'हम पीएम मोदी के कहे का समर्थन करते हैं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि,'हम पीएम मोदी के कहे का समर्थन करते हैं, कुंभ हमारा इतिहास और संस्कृति है। हमारी केवल एक शिकायत है कि पीएम ने कुंभ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि नहीं दी।'
रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा
वहीं राहुल गांधी ने इसके साथ ही राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, 'जो युवा महाकुंभ में गए, वे प्रधानमंत्री से एक और चीज़ चाहते हैं रोजगार।'राहुल गांधी ने विपक्ष की आवाज़ दबाने का भी आरोप लगाया और कहा,'लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत नेता प्रतिपक्ष को बोलने का अवसर मिलना चाहिए, लेकिन वे हमें बोलने नहीं देंगे। यही नया भारत है।'
कोटि-कोटि देशवासियों को नमन
वहीं आज लोकसभा में पीएम मोदी महाकुंभ पर बोलते हुए कहा कि, 'आज मैं इस सदन के माध्यम से कोटि-कोटि देशवासियों को नमन करता हूं, जिनकी वजह से महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ। महाकुंभ की सफलता में अनेक लोगों का योगदान है।'
'मैं सरकार के, समाज के, सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन करता हूं। मैं देशभर के श्रद्धालुओं को, यूपी की जनता, विशेष तौर पर प्रयागराज की जनता का, धन्यवाद करता हूं।'
मॉरीशस में उत्सव का माहौल था
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 'ये उमंग, उत्साह यहीं तक सीमित नहीं था। बीते सप्ताह मैं मॉरीशस में था, मैं त्रिवेणी से महाकुंभ के समय का पावन जल लेकर गया था। जब उस पवित्र जल को मॉरीशस के गंगा तलाब में अर्पित किया गया, तब वहां जो श्रद्धा का, आस्था का, उत्सव का माहौल था, वो देखते ही बनता था ।'
'ये दिखाता है कि हमारी परंपरा, हमारी संस्कृति, हमारे संस्कारों को आत्मसात करने की भावना कितनी प्रबल हो रही है।'
विश्व ने महाकुंभ के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 'हम सब जानते हैं, गंगा जी को धरती पर लाने के लिए एक भगीरथ प्रयास लगा था, वैसा ही महाप्रयास इस महाकुंभ के भव्य आयोजन में भी हमने देखा है। मैंने लाल किले से सबका प्रयास के महत्व पर जोर दिया था। पूरे विश्व ने महाकुंभ के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। सबका प्रयास का यही साक्षात स्वरूप है।'












Click it and Unblock the Notifications