Parliament Session Update: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज राज्यसभा में बोलेंगे PM मोदी
Parliament Session Update, 3rd July: पीएम मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे। मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में 2 घंटे15 मिनट का भाषण दिया था और जमकर कांग्रेस को लताड़ लगाई थी।
उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी के मुंह झूठ लग गया है, वो हर वक्त केवल झूठ फैलाते रहते हैं। वो देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं और संविधान विधाताओं का अपमान करते हैं।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा कि 'कुछ बालकबुद्धि बिना किसी आधार के, प्रमाण के कुछ भी बोलते हैं लेकिन इसे इग्नोर करना खतरनाक हो सकता है। झूठ बोलकर देश का भला या विकास नहीं सकता है।'
'ये लोग 100 का आंक़ड़ा पार नहीं कर पाए, दूसरे दलों के दम पर यहां पर हीरो बन रहे हैं। कांग्रेस पार्टी 2024 से परजीवी पार्टी के रूप में जानी जाएगी। सच तो ये है कि कांग्रेस जिसके साथ रहती है, उसी के वोट खा जाती है।'
इसके बाद पीएम मोदी ने दो किस्से सुनाए, उन्होंने पहले किस्से में कहा कि 'कोई छोटा बच्चा साइकिल लेकर निकला और वह गिर गया और रोने लग गया तो पास में बड़ा आकर बोलता है कि अरे चुप हो जाओ, देखो चींटी मर गई, बच्चे को फुसलाता है, आजकल भी एक बच्चे को फुसलाने का काम चल रहा है।
'ये 100 में से 99 नंबर नहीं लाया, 543 में से लाया है'
इसके बाद उन्होंने कहा कि एक बच्चा 99% मार्क्स लेकर घूम रहा था और बहुत खुश था, वाहवाही लूट रहा था कि 'देखो-देखो मुझे 99 नंबर मिले हैं। उसके साथ वाले भी काफी उसे शबाश दे रहे थे लेकिन तभी टीचर आता है और कहता है कि ये 100 में से 99 नंबर नहीं लाया, 543 में से लाया है।' आपको बता दें कि पीएम मोदी इन किस्सों के जरिए राहुल गांधी पर तंज कसा था।
मालूम हो कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को बुलाया था गया था, इसक मकसद वनिर्वाचित सदस्यों के शपथग्रहण, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और मुद्दों पर बात करना था। राज्यसभा का 264वां सत्र आज समाप्त हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications