Parliament Session: नीट-यूजी मसले पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, स्थगन प्रस्ताव लाएगा इंडिया गठबंधन

Parliament Session: संसद का विशेष सत्र आज काफी हंगामे वाला हो सकता है। विपक्ष आज कई मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सबसे बड़ा मुद्दा नीट-यूजी परीक्षा में हुई धांधली का है, जिसको लेकर सदन में आज काफी हंगामा होने के आसार हैं।

ना सिर्फ नीट-यूजी बल्कि कई अन्य परीक्षाओं में भी कथित तौर पर धांधली का मामला सामने आया है, जिसको लेकर देशभर में लोगों में काफी रोष है। छात्र सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में इसको लेकर याचिकाएं दायर की जा रही है।

parliament

स्थगन प्रस्ताव लाएगा विपक्ष

आज इंडिया गठबंधन लोकसभा और राज्यसभा दोनों में नीट विवाद पर स्थगन का प्रस्ताव लाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई इंडिया गठबंधन के नेताओं के बीच यह फैसला लिया गया है।

धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा

गौर करने वाली बात है कि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संयुक्त सदन को संबोधित किया। जिसके बाद आज से सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर सरकार की ओर से अपना पक्ष रखेंगे।

जबकि दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन करेंगी और अपनी बात रखेंगी। इसके साथ ही भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत करेंगे और कविता पाटीदार उनका समर्थन करते हुए बोलेंगी।

सदन की परंपरा

बता दें कि परंपरा के अनुसार लोकसभा चुनाव के बाद नई सदन के गठन के बाद संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति संबोधित करते हैं, इसके बाद दोनों सदन में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होती है। जिसमे सत्ता और विपक्ष एक दूसरे पर तीखे हमले करते हैं।

संविधान की जय पर हंगामा

राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद गुरुवार को कुछ और सांसदों ने लोकसभा में शपथ ली। इस दौरान शशि थरूर ने संविधान की शपथ लेने के बाद संविधान की जय कहा, जिसके स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि इसकी क्या जरूरत जब आप संविधान की ही शपथ ले रहे हैं।

इसपर कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा ने कहा कि आपको इसपर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हुड्डा की इस टिप्पणी के बाद स्पीकर ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि आप मुझे नहीं बताएंगे किसपर आपत्ति जतानी है, किसपर नहीं, चलो बैठो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+