Operation Sindoor पर बोलते हुए भावुक हो गए Manoj Jha, 'लोग आंकड़े नहीं होते, घरों के चिराग बुझ गए'
Manoj Jha On Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए राज्यसभा सांसद मनोज झा भावुक हो गए। आरजेडी सांसद के भाषण की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है। राज्यसभा में बोलते हुए मनोज झा ने सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता जाहिर करते हुए कहा कि इस कायराना आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करता हूं। इसी दौरान उनका गला भर गया और उन्होंने कहा कि लोग सिर्फ आंकड़े नहीं होते हैं। जान गंवाने वाले घरों के चिराग बुझ जाते हैं।
आरजेडी सांसद मनोज झा की के संसद में दिए भाषणों की हमेशा काफी चर्चा होती है। एक बार फिर जब वह ऑपरेशन सिंदूर पर दिए अपने वक्तव्य की वजह से चर्चा में हैं। इस भाषण में उन्होंने पीएम मोदी पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि 140 करोड़ भारतीयों में सिर्फ सरकार नहीं होती है, विपक्ष भी शामिल होता है। यह संसद भी 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधि है।

'कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका ने गर्व से सीना चौड़ा कर दिया'
आरजेडी के नेता मनोज झा ने कहा, 'आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोग सिर्फ आंकड़े नहीं होते हैं। जिन घरों के लोग इन हमलों में जान गंवाते हैं उन घरों का चिराग हमेशा के लिए बुझ जाता है। आतंकियों ने धर्म पूछकर गोली मारी थी, लेकिन उनको जैसी उम्मीद थी वैसा नहीं हुआ। भारत ने व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी के जरिए सख्त संदेश दिया। सोफिया और व्योमिका की वजह से हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो गया।'
यह भी पढ़ें: 'हम गोली का जवाब गोले से देंगे,' ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी का बड़ा खुलासा, बताया अमेरिका से क्या हुई बातचीत
Manoj Jha ने पीएम मोदी पर भी बोला तीखा हमला
आरजेडी सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर पलटवार करते हुए कहा, 'मैं कल लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी जी का भाषण सुन रहा था। मैंने सुना कि वो कह रहे थे कि मैं यहां 140 करोड़ भारतीयों का पक्ष रखने आया हूं। मैंकहना चाहता हूं कि 140 करोड़ भारतीयों की प्रतिनिधि संसद भी है। संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही शामिल होते हैं। आपको कहना चाहिए था कि आप सरकार का पक्ष रख रहे हैं। भारत का पक्ष इंटरनेशनल फोरम पर रखिए।'
'राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर सरकार की आलोचना से रोका नहीं जा सकता'
आरजेडी सांसद मनोज झा ने इस दौरान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति नहीं करनी चाहिए, ये हमसे बार-बार कहा जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि राष्ट्रीय सुरक्षा को कवच बनाकर सरकार की आलोचना से रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा गंभीर विषय है और इसका इस्तेमाल नारेबाजी के लिए नहीं होना चाहिए।' उन्होंने कश्मीर के लोगों से सहानुभूति जताने की अपील करते हुए कहा कि कश्मीर को सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं समझना चाहिए। कश्मीर के लोगों ने भी कुर्बानी दी है।
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर जारी है या खत्म हो गया? अब खुद PM मोदी ने संसद में बताया सच, पाकिस्तान को फिर से चेताया












Click it and Unblock the Notifications