Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा उल्लंघन की होगी कड़ी जांच, गृह मंत्रालय ने दिए आदेश, समिति गठित

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा उल्लंघन की जांच के आदेश दिए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के अधीन एक समिति गठित की गई है। इस समिति में अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य और विशेषज्ञ शामिल हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा कि समिति सुरक्षा उल्लंघन के कारणों की जांच करेगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की सिफारिश करेगी। उन्होंने कहा कि समिति जल्द ही इस मामले में अपना रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

संसद सुरक्षा उल्लंघन की होगी जांच, गृह मंत्रालय ने दिए आदेश

लोकसभा महासचिव ने पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। इसके बाद गृह मंत्रालय ने इस मामले की कड़ी जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी पर उस समय बड़ी सुरक्षा में सेंधमारी की गई, जब शून्यकाल के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष में कूद गए।

उन्होंने कनस्तरों से पीली गैस छोड़ी और नारे लगाये। दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी के रूप में हुई है। सागर के लिए विजिटर्स पास भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम से जारी किया गया था। दूसरी घटना में दो प्रदर्शनकारियों नीलम (42) और अमोल (25) ने एक समान गैस कनस्तरों के साथ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में चारों को हिरासत में ले लिया गया।

गुरुग्राम में एक व्यक्ति के घर पर रुके थे आरोपी

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सभी चारों संदिग्ध और एक अज्ञात पांचवां व्यक्ति राष्ट्रीय राजधानी के बाहर से आए थे। गुरुग्राम में एक व्यक्ति के घर पर रुके थे। उन्होंने कहा कि दो को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Parliament Winter Session 2023 LIVE: अधीर रंजन का अमित शाह पर तंज, पूछा- पीओके कब वापस लाओगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+