Parliament Winter Session 2023 LIVE: अधीर रंजन का अमित शाह पर तंज, पूछा- पीओके कब वापस लाओगे?

Parliament session 2022 live today: संसद में 4 दिसंबर से शुरू हुआ शीतकालीन सत्र जारी है और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज राज्यसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यकाल की अवधि से जुड़ा विधेयक पेश करेंगे। वहीं, हाल में हुई ट्रेन दुर्घटनाओं के मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में नोटिस दिया है। इससे पहले सोमवार को जम्मू कश्मीर के मुद्दे को लेकर राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी बात रखी। पढ़िए, संसद के शीतकालीन सत्र से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स।

Parliament Winter Session 2023

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Dec 12, 2023, 2:14 PM IST

अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किया विधेयक

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में पेश किया मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यकाल की अवधि से जुड़ा विधेयक
Dec 12, 2023, 12:58 PM IST

संसद पहुंचे राहुल गांधी

शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेने संसद पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Dec 12, 2023, 12:56 PM IST

जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2023

लोकसभा में पेश किया गया जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023
Dec 12, 2023, 12:31 PM IST

अमित शाह पर अधीर रंजन ने कसा कंज

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अमित शाह पर कसा तंज, कहा- उनको जवाहर लाल नेहरू पर ठीक से अध्ययन करना चाहिए, हो सकता है जवाहर लाल नेहरू अमित शाह जितने ज्ञानी नहीं होंगे, लेकिन मैं अमित शाह से बस इतना कहना चाहता हूं कि आप तो सबकुछ सही ही कर रहे हैं तो पीओके को वापस कब लाओगे?'
Dec 12, 2023, 12:15 PM IST

'सुप्रीम कोर्ट ने सही फैसला दिया'

शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचीं हेमा मालिनी, अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा- सुप्रीम कोर्ट ने सही फैसला दिया है, जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए मैं खुश हूं और मुझे गर्व है'
Dec 12, 2023, 11:59 AM IST

सोनिया गांधी संसद पहुंचीं

शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचीं सोनिया गांधी, आज लोकसभा और राज्यसभा में पेश होंगे अहम विधेयक
Dec 12, 2023, 11:06 AM IST

अमित शाह संसद पहुंचे

शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अहम पेश किए जाएंगे नए क्रिमिनल लॉ विधेयक
Dec 12, 2023, 10:54 AM IST

संसद पहुंचे राजनाथ सिंह

शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने संसद पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Dec 12, 2023, 10:45 AM IST

कांग्रेस ने उठाया ट्रेन दुर्घटनाओं का मुद्दा

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस, हाल में हुई ट्रेन दुर्घटनाओं और परिवहन पर उनके असर को लेकर की चर्चा की मांग
Dec 12, 2023, 10:42 AM IST

राज्यसभा में पेश होंगे अहम विधेयक

आज केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राज्यसभा में पेश करेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यकाल की अवधि से जुड़ा विधेयक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+