अब खुलेगा संसद के घुसपैठियों का असली राज, पुलिस ने मांगी पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत

Parliament security breach: 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पटियाला हाउस कोर्ट में आवेदन देकर गिरफ्तार आरोपियों के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत मांगी है।

दिल्ली पुलिस के आवेदन पर पटियाला हाउस कोर्ट 2 जनवरी 2024 को सुनवाई करेगा। आपको बता दें कि संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने कुछ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

parliament security breach

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने से पहले काफी सोच-समझकर योजना तैयार की थी और इसके लिए पहले से ही इलाके की रेकी भी की थी। सारे आरोपी अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग बैकग्राउंड के हैं। ऐसे में इस केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल हर एंगल से तफ्तीश करना चाहती है और इसीलिए उसने पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत मांगी है।

गौरतलब है कि 13 दिसंबर को सागर शर्मा और मनोरंजन डी नाम के दो शख्स दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूदे और स्मॉक बम जलाते हुए नारेबाजी की। इनमें से एक शख्स लोकसभा स्पीकर की चेयर के काफी नजदीक तक पहुंच गया था। वहीं, इनके अलावा दो लोगों- नीलम और अनमोल ने संसद के बाहर ऐसे ही स्मॉक बम जलाते हुए नारेबाजी की। चारों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसके बाद दो और लोग पुलिस की गिरफ्त में आए, जिनमें मास्टरमाइंड ललित झा भी शामिल था। ललित झा फिलहाल 5 जनवरी तक कस्टडी रिमांड पर है। पुलिस की पूछताछ में ललित झा ने माना कि संसद की सुरक्षा में चूक की प्लानिंग करीब कई महीने पहले तैयार की गई थी। हालांकि, संसद में एंट्री का पास हासिल करना उनके लिए सबसे बड़ी मुश्किल थी। ललित झा ने अपने संपर्क के सभी लोगों से पास का इंतजाम करने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+