Parliament Monsoon Session LIVE: लोक सभा में कोऑपरेटिव सोसाइटी बिल पारित, मणिपुर हिंसा पर बोले गृह मंत्री

Parliament Monsoon Session: 20 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में मणिपुर के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। आज मानसून सत्र का चौथा दिन है। मणिपुर में पिछले कई महीनों से जातीय हिंसा जारी है, जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।

वहीं, दो महिलाओं की नग्न परेड का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री से सदन के भीतर आकर जवाब देने की मांग की है। दूसरी तरफ केंद्र का आरोप है कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है।

पढ़िए, मानसून सत्र से जुड़े सभी अपडेट।

Parliament Monsoon Session

LIVE Feed
Jul 25, 2023, 7:40 PM IST

INDIA के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री की इमेज के लिए ठीक नहीं: राजद सांसद

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर मनोज कुमार झा ने विपक्षी गठबंधन- INDIA के संबंध में प्रधानमंत्री की टिप्पणी का जवाब दिया। उन्होंने कहा, "हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। एक ही भारत के दो वैकल्पिक संस्करण हैं। हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं हैं। यदि आप राजनीतिक विरोधियों के लिए ऐसे अपशब्दों का प्रयोग करते हैं तो इससे केवल आपकी छवि ख़राब होती है।
Jul 25, 2023, 7:36 PM IST

सीवर-सेप्टिक टैंक की सफाई में पांच साल में 339 लोगों की मौत: संसद में बोली सरकार

सीवर-सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान गत पांच साल में 339 लोगों की मौत हुई है। इस बात की जानकारी संसद के मॉनसून सेशन के दौरान खुद केंद्र सरकार ने दी है।
Jul 25, 2023, 7:35 PM IST

5.1 करोड़ से अधिक MGNREGA कार्ड डिलिट हुए: गिरिराज

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) से जुड़े एक सवाल पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद में बताया कि 2022-23 के दौरान 51 मिलियन से अधिक जॉब कार्ड डिलिट किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2021-22 की तुलना में मिटाए गए कार्ड की संख्या 247 फीसद अधिक है।
Jul 25, 2023, 7:32 PM IST

गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- सरकार के पास छिपाने को कुछ नहीं, सदन में चर्चा करें विपक्षी दल

मणिपुर के मुद्दे पर हंगामे और नारेबाजी के कारण बाधित हुई लोक सभा की कार्यवाही के बाद संसद परिसर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, सरकार के पास मणिपुर मुद्दे पर छिपाने को कुछ नहीं, विपक्षी दल हंगामा छोड़कर सदन में चर्चा करें।
Jul 25, 2023, 6:31 PM IST

मणिपुर हिंसा पर गृह मंत्री का लोक सभा में बयान

मणिपुर के मुद्दे पर हंगामे के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार लोक सभा के पटल से कहा, "मैंने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को लिखा है कि सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है और उनसे इस संवेदनशील मामले पर चर्चा के लिए अनुकूल माहौल बनाने का आग्रह किया है।"
Jul 25, 2023, 6:28 PM IST

कोऑपरेटिव सोसायटी बिल: गृह मंत्री का जवाब, विधेयक पारित, लोक सभा की कार्यवाही स्थगित

कोऑपरेटिव सोसायटी से जुड़े विधेयक पर चर्चा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवाब दिया। सहकारिता मंत्री शाह ने बहु-राज्य सहकारी सोसायटी (संशोधन) विधेयक 2022 पर कहा, हम इस साल विजयादशमी या दिवाली से पहले एक नई सहकारी नीति लाएंगे। शाह के जवाब के बाद बिल पारित हो गया और सदन की कार्यवाही बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Jul 25, 2023, 6:25 PM IST

संसद से बाहर किए जा रहे मणिपुर पर बोलने वाले सांसद: शत्रुघ्न सिन्हा

लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, विपक्ष चर्चा से नहीं भाग रहा है। विपक्ष चाहता है कि नियमानुसार चर्चा होनी चाहिए। हमने 276 का नोटिस दिया है जिसमें सारे दिन, जनता के सामने चर्चा हो सकती है, सरकार ऐसी चर्चा से भागकर 2-2.5 घंटे की चर्चा की बात कर रही है। जो लोग मणिपुर के लिए बोल रहे हैं उनको संसद से बाहर किया जा रहा है।
Jul 25, 2023, 6:24 PM IST

संंसद में हंगामे पर बंगाल भाजपा के नेता क्या बोले?

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष पश्चिम बंगाल से आते हैं। उन्होंने कहा, सरकार विपक्ष की सभी शर्तों को मानने के लिए तैयार है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री क्यों नहीं बोल रहे, प्रधानमंत्री ने तो मीडिया के सामने बोल दिया। एक साल से हम देख रहे हैं कि जब भी सदन शुरू होता है विपक्ष कोई न कोई मुद्दा उठाकर उसे बंद कराने की कोशिश करता है।
Jul 25, 2023, 6:22 PM IST

विपक्ष की केवल एक मांग- प्रधानमंत्री संसद में मणिपुर पर बयान दें

संसद में प्रदर्शन, हंगामे और गतिरोध के बीच लोक सभा सांसद गौरव गोगोई ने कहा, विपक्ष की केवल एक ही मांग है। प्रधानमंत्री संसद में मणिपुर पर बयान दें।
Jul 25, 2023, 6:21 PM IST

AAP सांसद संजय सिंह के समर्थन में DMK, बालू बोले- निलंबन सही नहीं

AAP सांसद संजय सिंह के समर्थन में DMK नेता टीआर बालू ने कहा कि आप सांसद का निलंबन सही नहीं है। उन्होंने किसी का अपमान नहीं किया, किसी के साथ कुछ गलत नहीं किया।
Jul 25, 2023, 6:19 PM IST

INDIA पर प्रधानमंत्री की सोच और नीयत सामने आई

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने संसद में हंगामे के बीच कहा, प्रधानमंत्री की सोच और उनकी नीयत क्या है उन्होंने अपने बयान से बता दिया है। उनको I.N.D.I.A, उसके गठबंधन, विपक्ष और उनके लोगों से डर है। उनको मणिपुर की नहीं बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है। उनको मणिपुर पर बोलना चाहिए लेकिन बोल I.N.D.I.A पर रहे हैं।
Jul 25, 2023, 6:12 PM IST

प्रधानमंत्री के बयान पर विपक्षी दलों की एकता, महाराष्ट्र से झारखंड तक एक ही मांग

प्रधानमंत्री के बयान पर विपक्षी दलों की एकता दिख कही है। INDIA नाम के तले एकजुट 26 विपक्षी दल मणिपुर में हिंसा और महिलाओं संग बर्बरता के मुद्दे पर पीएम मोदी से संसद में बयान देने की मांग कर रहे हैं। महाराष्ट्र की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और झारखंड से झामुमो सांसद महुआ माजी ने संसद के बाहर मुद्दा उठाया। प्रियंका ने नेता प्रतिपक्ष खड़गे का माइक बंद किए जाने का भी कड़ा विरोध किया।
Jul 25, 2023, 6:08 PM IST

विपक्षी दलों के INDIA से भाजपा बौखलाई: तृणमूल सांसद

तृणमूल कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने कहा है कि केंद्र सरकार और भाजपा विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन से बौखलाई हुए हैं। उन्हें जवाब देने के तरीके समझ नहीं आ रहे हैं।
Jul 25, 2023, 5:10 PM IST

लोक सभा में कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े बिल पर चर्चा

लोक सभा में कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े बिल पर चर्चा हो रही है। संयुक्त समिति की रिपोर्ट के आधार पर विधेयक पर लोक सभा सांसद चर्चा कर रहे हैं।
Jul 25, 2023, 5:08 PM IST

AAP की मांग- मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू हो

मणिपुर में हिंसा और महिलाओं के साथ बर्बरता के मुद्दे पर AAP सांसद संजय सिंह को निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा AAP मणिपुर की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग कर रही है। विपक्षी एकजुटता को देखते हुए सरकार अब INDIA शब्द से घृणा करने लगी है।
Jul 25, 2023, 5:03 PM IST

खड़गे का आरोप- विपक्ष की आवाज कुचलना चाहती है सरकार

मल्लिकार्जुन खड़गे ने गांधी प्रतिमा के पास धरना दे रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के निलंबित सांसद संजय सिंह के साथ एकजुटता प्रकट की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज कुचलना चाहती है। उन्होंने कहा, अपोजिशन नियम 267 के तहत संसद में मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा करना चाहती है, लेकिन सरकार अड़ी हुई है।
Jul 25, 2023, 5:01 PM IST

राज्य सभा से विधेयक पारित कार्यवाही कल तक स्थगित

राज्य सभा से विधेयक पारित होने के बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही कल पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राज्यसभा से जो बिल पारित हुआ है इसका अनुसूचित जनजातियों से संबंध है। बिल पारित होने के बाद संविधान आदेश में पांचवें संशोधन का रास्ता साफ हो गया है।
Jul 25, 2023, 4:51 PM IST

प्रधानमंत्री के बयान को विपक्ष ने बाद में मुद्दा बनाया

संसद में हंगामे पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, "विपक्ष की एक ही मांग है कि पीएम मोदी चर्चा शुरू करें। मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि जब मणिपुर के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक बुलाई थी, उस समय पीएम का मुद्दा मौजूद नहीं था। फ्लोर लीडर्स की सर्वदलीय बैठक में भी उन्होंने (विपक्ष) तत्काल चर्चा की मांग की। इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे थे। उन्होंने अनुरोध को तुरंत स्वीकार कर लिया...।"
Jul 25, 2023, 4:48 PM IST

पीएम मोदी दिशाहीन हो गए हैं, मणिपुर के बदले ईस्ट इंडिया कंपनी पर बोल रहे हैं

संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम पीएम मोदी से आग्रह करते हैं कि वे संसद में आएं और मणिपुर मुद्दे पर बोलें, लेकिन वह अपनी पार्टी की बैठक में ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में बात कर रहे हैं। वह विपक्षी दलों द्वारा खुद को इंडिया नाम दिए जाने से क्यों डरे हुए हैं। वे पटना और बेंगलुरु में हमारी सफल बैठकों के कारण घबराए हुए हैं। पीएम मोदी दिशाहीन हो गए हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें और क्या कहें। वह बाहर कई बयान दे रहे हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि वह संसद में आएं और विस्तृत चर्चा करें और सरकार इस पर क्या कार्रवाई करने जा रही है? इसकी जानकारी दें।" कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, मणिपुर का मुद्दा राजस्थान, छत्तीसगढ़ या पश्चिम बंगाल जैसा नहीं है, यह कहीं अधिक गंभीर है। यह देश के सभी पूर्वोत्तर राज्यों के लिए चिंता का विषय है। उन्हें महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों की कोई चिंता नहीं है।"
Jul 25, 2023, 4:43 PM IST

INDIA नाम के संबंध में दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर तीखा हमला

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, हमने ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा जो संसद में जवाब देने से डरता हो और अगर उसे 'इंडिया' शब्द से इतनी दिक्कत है तो उसे बीजेपी फॉर इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और अन्य से 'इंडिया' हटा देना चाहिए। हमें 'इंडिया' नाम पर गर्व है।"
Jul 25, 2023, 4:41 PM IST

द्विपक्षीय मुद्दे संबंधित राज्य सरकारों के सहयोग से ही हल हों: गृह मंत्रालय

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन के प्रावधान बड़ी संख्या में कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और शैक्षणिक संस्थानों से संबंधित कुछ प्रावधानों की निर्माण अवधि लंबी है, जिसके लिए अधिनियम में 10 साल की समयावधि निर्धारित की गई है। केंद्र सरकार का दृष्टिकोण लगातार यह रहा है कि द्विपक्षीय मुद्दों को संबंधित राज्य सरकारों के सहयोग से ही हल किया जा सकता है और केंद्र सरकार आपसी समायोजन और समझ की भावना से विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान में केवल facilitator के रूप में कार्य करती है।
Jul 25, 2023, 4:37 PM IST

दिल्ली में लाल बत्ती से दूर खड़ी गाड़ियों का चालान कटेगा: गृह मंत्रालय

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को लाल बत्ती पर नहीं बल्कि लाल बत्ती से दूर खड़े वाहनों का चालान करने के निर्देश जारी किए हैं, खासकर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास के पेड़ों के पीछे। वाहनों के खड़ा होने पर अस्पतालों और जन प्रतिनिधियों के आवासों पर आने वाले मरीजों और आगंतुकों के लिए बहुत असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि यातायात से संबंधित अपराधों को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 और उसके तहत बनाए गए नियमों के प्रावधानों के तहत एक्शन लिया जाना है।
Jul 25, 2023, 4:33 PM IST

दिल्ली में पुलिस पिकेट पर वाहनों की जांच पर क्या बोला गृह मंत्रालय

दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है। पुलिस की कार्रवाई के बारे में एक सवाल पर गृह राज्यमंत्री नित्यांनद राय ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है जिसके अनुसार दिल्ली पुलिस द्वारा रात के दौरान पुलिस पिकेट पर वाहनों की जांच की जाती है। सवाल दिल्ली पुलिस के स्थायी आदेश संख्या एल एंड ओ 23/2022 और परिपत्र संख्या 4/2023 के बारे में पूछा गया था।
Jul 25, 2023, 4:29 PM IST

किन राज्यों में पुलिस कंप्लेन अथॉरिटी का गठन हुआ, बिहार कैसे अलग?

किन राज्यों में पुलिस कंप्लेन अथॉरिटी का गठन हुआ? बिहार में अलग प्राधिकरण कैसे अस्तित्व में आया? इन सवालों पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने आंध्र प्रदेश की राजामुंद्री सीट से निर्वाचित वाईएसआर कांग्रेस के लोक सभा सांसद के सवाल पर जवाब दिया।
Jul 25, 2023, 4:03 PM IST

लोक सभा की कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित

मणिपुर में हिंसा और महिलाओं के साथ बर्बर बर्ताव के मुद्दे पर लोक सभा में चर्चा की मांग करते हुए विपक्षी दलों के सांसदों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। हंगामा थमता न देख पीठासीन सभापति राजेंद्र कुमार को लोक सभा की कार्रवाई 5 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।
Jul 25, 2023, 4:00 PM IST

सीमा पार आतंक और घुसपैठ रोकने से जुड़े सवाल पर सरकार का जवाब

आतंक और घुसपैठ पर एक सवाल पर गृह मंत्रालय ने कहा, भारत सरकार ने सीमा पार से घुसपैठ से निपटने के लिए एक समन्वित और बहुआयामी रणनीति अपनाई है। इसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी)/नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बलों की सामरिक तैनाती, निगरानी कैमरे, नाइट विजन कैमरे, हीट सेंसिंग गैजेट्स जैसी तकनीक का उपयोग, आईबी/एलओसी पर बहुस्तरीय तैनाती, सीमा पर बाड़ लगाना, घुसपैठ पर अग्रिम और लक्ष्य-उन्मुख इनपुट एकत्र करने के लिए खुफिया कर्मियों की तैनाती की गई है। इनके अलावा सेना/सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा घात और पैदल गश्त, स्थानीय खुफिया जानकारी उत्पन्न करने और घुसपैठियों पर सक्रिय कार्रवाई करने के लिए सीमा पुलिस चौकियों की स्थापना की गई है।
Jul 25, 2023, 3:56 PM IST

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन से जुड़े सवाल पर गृह मंत्रालय का जवाब

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन से जुड़े सवाल पर गृह मंत्रालय ने एक सवाल पर जवाब दिया। सरकार ने कहा, गृह मंत्रालय समय-समय पर संबंधित मंत्रालयों/विभागों के साथ-साथ आंध्र प्रदेश सरकार और तेलंगाना सरकार के प्रतिनिधियों के साथ आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (एपीआर) अधिनियम, 2014 के विभिन्न प्रावधानों के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा करता है। अब तक ऐसी 31 समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं।
Jul 25, 2023, 3:53 PM IST

क्या कोल्लम बंदरगाह इमीग्रेशन चेक पोस्ट बनेगा? सरकार ने दिया जवाब

कोल्लम बंदरगाह पर कर्मचारियों की जरूरत और वहां की संरचना की समीक्षा की गई है। स्टेट एजेंसी और राज्य मैरिटाइम बोर्ड बंदरगाह पर लंगर की सुविधा के बारे में जानकारी नहीं मिली है। सभी जरूरतों को पूरा करने पर ही बंदरगाह को इमीग्रेशन चेक पोस्ट की मान्यता दी जा सकती है।
Jul 25, 2023, 3:48 PM IST

आव्रजन चेक पोस्ट की मान्यता पर गृह मंत्रालय का बयान

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में कहा, किसी आव्रजन चेक पोस्ट (आईसीपी) को अधिकृत आईसीपी घोषित करना सतत प्रक्रिया है। भारत सरकार संबंधित हितधारकों के परामर्श से उन बंदरगाहों पर आव्रजन सुविधाओं पर विचार करती है जो मानदंडों के अनुसार आईसीपी की आवश्यकता को पूरा करते हैं।
Jul 25, 2023, 3:45 PM IST

गतिरोध दूर करने के लिए लोक सभा स्पीकर ने बैठक बुलाई

लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद सत्र हंगामे की भेंट चढ़ने पर चिंता जताई और सर्वदलीय बैठक बुलाकर गतिरोध दूर करने का प्रयास किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत पक्ष-विपक्ष के दर्जनों नेताओं ने भाग लिया।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+