Parliament Session Highlights: राज्यसभा से पास हुआ इनकम टैक्स बिल 2025, दोनों सदन 18 अगस्त तक के लिए स्थगित
Parliament Session Highlights: संसद के मानसून सत्र का आज 17वां दिन था, सत्र शुरू होते ही विपक्ष फिर से बिहार SIR पर चर्चा कराने की मांग को लेकर शोर मचाने लगे। विपक्षी दलों के शोर शराबे और हंगामे के बावजूद सदन में कुछ अहम बिल पेश किए गए। लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी इनकम टैक्स बिल 2025 पारित किया गया है। दोनों सदन 18 अगस्त को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। देखें दिन भर की हाईलाइट्स

LIVE Feed
वित्त मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना
वित्त मंत्री ने कहा, ' इस बिल पर चर्चा के लिए दोनों सदनों में 16-16 घंटे का समय अलॉट किया गया था। विपक्षी दलों के हंगामे की वजह से चर्चा नहीं हो पाई।' सदन की कार्यवाही का समय इस बिल के पारित होने तक बढ़ा दिया गया है। आसन पर उपसभापति हरिवंश हैं।
'प्रक्रिया अपना काम करेगी, अभी कमेंट करना सही नहीं होगा'
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जाँच के लिए गठित तीन सदस्यीय पैनल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि 'प्रक्रिया अपना काम करेगी। एक निश्चित प्रक्रिया होती है, और मुझे नहीं लगता कि अभी कोई टिप्पणी करने की ज़रूरत है। महाभियोग समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। उन्हें सभी सबूतों की जाँच करनी होगी और किसी निष्कर्ष पर पहुँचना होगा।'
'जगदीप धनखड़ कई दिनों से गायब', जयराम रमेश का दावा
'पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कई दिनों से गायब',कांग्रेस नेता जयराम रमेश का दावा, मचा हड़कंप
क्या आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी संसद?
Parliament Session: SIR पर नम नहीं विपक्ष के तेवर, क्या आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी संसद?
READ MORE


















Click it and Unblock the Notifications