Parliament Session: SIR पर नम नहीं विपक्ष के तेवर, क्या आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी संसद?

Parliament Session: संसद के मानसून सत्र का आज 17वां दिन है, विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद ठीक से चल ही नहीं पा रही है,ऐसे में सारे काम अटके पड़े हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि सरकार इस सत्र को अनिश्चितकालतक स्थगित करने के बारे में विचार कर रही है। दरअसल आज के बाद 13 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता दिवस की वजह से सत्र नहीं चलेगा।

इसके बाद सीधे 18 अगस्त को सत्र चलेगा और 21 अगस्त को समाप्त होगा लेकिन जिस तरह से विपक्ष हंगामे को आतुर है उसके मद्देनजर संसद को बीच में ही स्थगित किया जा सकता है, हालांकि अभी तक इस बारे में कोई अपराधिक बयान सामने नहीं आया है।

Parliament Session

आज भी विपक्ष के तेवरों में कोई कमी नहीं आई है। आप सांसद संजय सिंह ने बिहार में एसआईआर के संवैधानिक और चुनावी प्रभाव पर चर्चा के लिए नियम-267 के तहत नोटिस दिया है।जिसके बाद आज भी एसआईआर मुद्दे पर संसद में हंगामा होने के आसार नजर आ रहे हैं।

लोकसभा में नए आयकर विधेयक पास हो गया (Parliament Session)

आपको बता दें कि सोमवार को लोकसभा में नए आयकर विधेयक पास हो गया है, जिसमें कुछ अहम बदलाव शामिल किए गए हैं। नए इनकम टैक्स बिल में विधेयक के प्रावधान 187 में 'पेशा' शब्द जोड़ा गया है, जिसमें 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की सालाना प्राप्तियाों पर भुगतान देने के नए प्रावधान शामिल किए गए हैं।

'मैं विपक्षी दलों से बेहद नाराज हूं' (Parliament Session)

आपको बता दें कि विपक्ष के रवैये पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जोरदार लताड़ लगाई है। उन्होंने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मैं विपक्षी दलों से बेहद नाराज हूं, मैंने अपने जीवनकाल में किसी भी राजनीतिक दल की इतनी नकारात्मक भूमिका नहीं देखी। भारत की जनता देख रही है, उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बिना नाम लेते हुए कहा कि एक आदमी की नासमझी और एक परिवार की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता है।'

'सरकार महत्त्वपूर्ण विधेयक पारित करना चाहती है' (Parliament Session)

'ये सब सिर्फ अपनी सोच में पड़े है, जनता के बारे में सोच ही नहीं रहे हैं, इतने महत्वपूर्ण बिलों पर संसद में चर्चा होनी है लेकिन इनलोगों को किसी भी चीज से कोई मतलब नहीं है। इन लोगों ने काफी समय बर्बाद किया है लेकिन अब ऐसा हम होने नहीं देंगे। सरकार महत्त्वपूर्ण विधेयक पारित करना चाहती है, आज हम लोकसभा और राज्यसभा दोनों में महत्वपूर्ण विधेयक पारित करेंगे, कई विपक्षी सांसदों ने भी आकर कहा कि वे असहाय हैं, उनके नेता उन्हें जबरदस्ती हंगामा करने के लिए कहते हैं, इनकी सोच जगजाहिर हो चुकी है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+