'पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कई दिनों से गायब',कांग्रेस नेता जयराम रमेश का दावा, मचा हड़कंप
Jagdip Dhankhar missing: कुछ दिन पहले जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर भारत के उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था और तब से सार्वजनिक रूप से उनकी कोई खबर नहीं है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने उनकी 'गायबगी' पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि वे लंबे समय से लापता हैं। इस बयान ने राजनीतिक हलकों में तहलका मचा दिया है।
जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिय पोस्ट के जरिए राज्यसभा के पूर्व अध्यक्ष जगदीप धनखड़ कई दिनों से गायब हैं और उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने इस स्थिति को देश के लिए चिंता का विषय बताया और कहा कि ऐसे मामले में स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का दावा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि, राज्यसभा के पूर्व अध्यक्ष जगदीप धनखड़ कई दिनों से गायब हैं और उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने इस स्थिति को देश के लिए चिंता का विषय बताया और कहा कि ऐसे मामले में स्पष्ट जानकारी मिलनी चाहिए। जयराम रमेश ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जनता और राजनीतिक वर्ग दोनों को इसका जवाब चाहिए कि पूर्व अध्यक्ष आखिर कहां हैं और उनकी गैरमौजूदगी का कारण क्या है। उन्होंने आगे कहा कि, 'लेकिन तेलुगु मीडिया की खबर के मुताबिक, राज्यसभा के पूर्व अध्यक्ष ने कुछ ही दिनों पहले प्रधानमंत्री से करीब 45 मिनट तक मुलाकात की थी। अब सवाल उठता है, आखिर क्या हो रहा है?'
संजय राउत ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र
शिवसेना के उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बारे में जानकारी मांगी है। राउत ने अपने पत्र में कहा है कि 21 जुलाई को मानसून सत्र के पहले दिन धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन उसके बाद उनसे संपर्क करने के सभी प्रयास नाकाम रहे हैं।
ये भी पढ़ें 'धनखड़ ने विपक्ष का गला दबाया, अब खुद की आवाज पर गिरी गाज', मल्लिकार्जुन खड़गे का सरकार पर तीखा वार
संजय राउत ने 10 अगस्त को अमित शाह को लिखे अपने पत्र में चिंता जताई है कि पूर्व उपराष्ट्रपति कहां हैं और उनका स्वास्थ्य कैसा है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही। उन्होंने बताया कि राज्यसभा के कई सदस्य उनसे संपर्क करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन सफल नहीं हुए। इस पत्र को राउत ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी साझा किया।
उद्धव ठाकरे ने भी उठाया सवाल
इसके अलावा, शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी पिछले हफ्ते इस मुद्दे पर सवाल उठाए थे। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में पूछा था कि पूर्व उपराष्ट्रपति अभी कहां हैं और इस विषय पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। संजय राउत ने यह भी बताया कि राज्यसभा के कुछ सदस्य सुप्रीम कोर्ट में धनखड़ की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि वे उनकी गुमशुदगी को लेकर गहराई से चिंतित हैं।
ये भी पढ़ें कपिल सिब्बल को आई Jagdeep Dhankhar की याद, 'कहां हैं पूर्व उपराष्ट्रपति? हमें FIR दर्ज करानी पड़ेगी'












Click it and Unblock the Notifications