Parliament Session: संसद के दोनों सदन शुक्रवार तक के लिए स्थगित
Parliament Session LIVE: संसद में आज मनसून सत्र का 14वां दिन है। अमेरिका के टैरिफ वार पर पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में ट्रंप को जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि 'हमारे किसानों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। मुझे पता है कि इसके लिए मुझे व्यक्तिगत रूप से भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
राहुल गांधी के डिनर बुलावे पर विपक्ष में से कौन-कौन आएगा?
Rahul Gandhi Dinner: AAP से लेकर TMC तक! राहुल गांधी की डिनर डिप्लोमैस में कौन-कौन आएगा? क्या हैं इसके मायनें
हमारी विदेश नीति कमजोर है:राजीव शुक्ला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, "यह बहुत गलत है। एक नेता का किसी देश के बारे में ऐसी बातें कहना ठीक नहीं है। हमारी विदेश नीति कमजोर है, लेकिन इसके बावजूद हमें इसका डटकर विरोध करना चाहिए। पूरा देश एकजुट है..."
'किसानों की रक्षा के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हूं'
'किसानों के हित से कोई समझौता नहीं, चाहे कीमत कुछ भी चुकानी पड़े', 'ट्रंप के टैरिफ' पर PM मोदी का बड़ा बयान
अमेरिका की 50% टैरिफ नीति से इन सेक्टरों को लगेगा तगड़ा झटका
इलेक्ट्रॉनिक से लेकर दवाइयां तक, अमेरिका की 50% टैरिफ नीति से इन सेक्टरों को लगेगा तगड़ा झटका
वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं: सांसद रामगोपाल यादव
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा रूस से तेल खरीद पर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव कहते हैं, 'वे वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन टैरिफ से प्रभावित देशों को रणनीति बनानी होगी। भारत में अमेरिकी आयात, अमेरिका को हमारे निर्यात से ज़्यादा है, लेकिन कई चीजें ऐसी हैं जिनके लिए हमें दूसरे बाज़ार तलाशने होंगे।'
ट्रंप के टैरिफ वार पर आज संसद में हो सकता है हंगामा
Parliament Session: ट्रंप के टैरिफ वार पर आज संसद में हो सकता है हंगामा, कांग्रेस ने दिया स्थगन प्रस्ताव
नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नीरज डांगी और रजनी पाटिल ने नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया है। इसमें 'नई दिल्ली के दक्षिण जिले के लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में हाल ही में हुई गिरफ्तारियों' पर चर्चा की जाएगी। कई लोगों को कथित तौर पर सिर्फ़ बंगाली भाषा में बात करने के लिए हिरासत में लिया गया था।
















Click it and Unblock the Notifications