Budget 2024:कब-कहां देखें बजट का LIVE प्रसारण? जानिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज क्या-क्या करेंगी?
Parliament Budget Session 2024: आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट (Budget 2024) पेश होगा, इस बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पेश करेंगी। ये वित्तमंत्री सीतारमण का छठा बजट है, आज का बजट अंतरिम बजट है, इससे पहले वो पांच बार पूर्ण बजट पेश कर चुकी हैं।

आइए जानते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का क्या रहेगा आज पूरे दिन का टाइम-टेबल
- सुबह 8:15 बजे बजट टीम का फोटो सेशन।
- सुबह 8.45 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से मुलाकात।
- सुबह 9.15 बजे संसद पहुंचेगी वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण।
- सुबह 10 बजे कैबिनेट की बैठक ।
- सुबह 11 बजे वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट भाषण पेश करेंगी।
आपको बता दें कि 31 जनवरी से बजट सत्र शुरू हो चुका है जो कि 9 फरवरी तक चलेगा।
क्यों आज पेश हो रहा है अंतरिम बजट?
चुनावी साल होने की वजह से केंद्र सरकार अंतरिम बजट पेश कर रही है। चुनाव संपन्न होने के बाद जब नई सरकार गठित होगी तो वो पूर्णबजट पेश करेगी।
कब-कहां देखें बजट का LIVE प्रसारण?
- DD News
- वित्त मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर
- संसद TV पर
इस ऐप्स पर पाएं सारी जानकारी
Union Budget Mobile Apps
खास बातें
- निर्मला सीतारमण साल 2019 से वित्त मंत्रालय संभाल रही हैं।
- वो राज्य सभा की सदस्य , 2016 से कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करती हैं।।
- सीतारमण साल 2017 से 2019 तक 28वें रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था।
- सीतारमण को फोर्ब्स की 2022 की विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था, वो इस लिस्ट में 36वें नंबर पर थीं।
उम्मीद की जा रही है कि वित्तमंत्री आज 7 लाख रुपये तक के विदेशी क्रेडिट और डेबिट कार्ड खर्च पर कर संग्रह (टीसीएस) से छूट की घोषणा कर सकती है और प्रत्यक्ष कर में 10.5 फीसदी की वृद्धि दर की आशा की जा रही है। देखते हैं कि आज सीतारमण के पिटारे से क्या निकलता है?












Click it and Unblock the Notifications