Parliament: संसद में विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Parliament: संसद के दोनों लोकसभा और राज्यसभा दोनों का मौजूदा सत्र 12 अगस्त को समाप्त होने वाला था। इससे पहले ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। स्पीकर ने ये ऐलान लोकसभा शुक्रवार को सत्र के निर्धारित समापन से एक बैठक पहले ही कर दिया।
शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। राज्यसभा में जया बच्चन के मामले को लेकर हंगामा हुआ तो लोकसभा में जहां वक्फ बोर्ड विधेयक को लेकर हंगामा देखा गया। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लोकसभा सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

लोकसभा की कार्यवाही 12 अगस्त तक प्रस्तावित थी। तीन बार के स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही साढ़े तीन बजे आरंभ हुई तब सभापति जगदीप धनखड़ ने कुछ आवश्यक कामकाज निपटाने के बाद उच्च सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। लोकसभा की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बताया कि 22 जुलाई से आरंभ हुए इस सत्र के दौरान 15 बैठकों के दौरान 115 घंटे तक सदन की कार्यवाही चली। यानी 18वीं लोक सभा के दूसरे सत्र की कार्य-उत्पादकता 136 प्रतिशत रही है। केंद्रीय बजट पर 27 घंटे 19 मिनट तक चली चर्चा में 181 सदस्यों ने भाग लिया।राज्यसभा की कार्यवाही भी शुक्रवार को विपक्ष के वॉकआउट के कारण निर्धारित समय से एक दिन पहले ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
राज्यसभा की कार्यवाही की अवधि12 अगस्त को समाप्त हो रही थी लेकिन दोपहर के भोजन के बाद के सत्र में कई बार स्थगन के बाद जब सदन 3.30 बजे फिर से शुरू हुई, तो सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन के अंदर और बाहर विपक्षी सदस्यों के व्यवहार पर चिंता व्यक्त की। बाद में उन्होंने सदन की कार्यवाही 1554 बजे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी। दोपहर के भोजन के बाद के सत्र में राज्यसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई। जबकि सुबह के सत्र में विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच कई मुद्दों पर बहस हुई थी। इससे पहले दोपहर में उच्च सदन में सभापति जगदीप धनखड़ और अभिनेत्री-राजनेता जया बच्चन के बीच नोकझोंक हुई। जया बच्चन ने सभापति के बोलने के लहजे पर आपत्ति जताई, जबकि सभापति ने कहा कि उनके जैसी मशहूर हस्ती को भी शिष्टाचार का पालन करना चाहिए।
इसके बाद दोपहर 2 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई तो उपसभापति हरिवंश ने बिना कोई कारण बताए सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। दोपहर 2:30 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। राज्यसभा में भारतीय वायुयान विधेयक के पारित होते ही उच्च सदन की कार्यवाही को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications