PPC 2026 Date: पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा का मेगा प्लान तैयार, कब-कहां होगा प्रसारण? चेक करें डेट और डिटेल
Pariksha Pe Charcha 2026 Date: बोर्ड परीक्षाओं की आहट के साथ ही देशभर के करोड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए साल के सबसे बड़े संवाद कार्यक्रम की तारीख का ऐलान हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि 'परीक्षा पे चर्चा 2026' (Pariskha Pe Charach 2026) का विशेष एपिसोड फरवरी के पहले हफ्ते में प्रसारित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम परीक्षा के दबाव और मानसिक तनाव को कम करने की दिशा में एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इस बार संवाद की खास बात यह है कि इसकी बातचीत केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें कोयंबटूर से लेकर गुवाहाटी तक की क्षेत्रीय विविधता को शामिल किया गया है। पीएम मोदी (PM Modi) ने छात्रों से मिलने के अनुभव को हमेशा की तरह प्रेरणादायक बताया है। आइए जानते हैं इस बार कार्यक्रम में क्या खास होने वाला है और आप इसे कहां लाइव देख सकते हैं।

PPC 2026: देश के इन कोनों से जुड़ेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि इस बार 'परीक्षा पे चर्चा' का संवाद फलक बहुत विस्तृत रहा है। बातचीत के सत्र देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग में आयोजित किए गए। पीएम मोदी के अनुसार, छात्रों के बीच जाकर बिना किसी तनाव के परीक्षाओं पर चर्चा करना उनके लिए ऊर्जा से भरने वाला अनुभव होता है। परीक्षा पे चर्चा के इस सत्र का प्रसारण 6 फरवरी को किया जाएगा।
PPC 2026: शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर जोर
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि 'परीक्षा पे चर्चा 2026' का इंतजार अब खत्म होने को है। उन्होंने बताया कि इस बार कार्यक्रम को और भी भव्य और बड़े स्तर पर आयोजित किया गया है। इस संवाद में प्रधानमंत्री न केवल बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी और टाइम मैनेजमेंट पर सुझाव देंगे, बल्कि माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) और उनके ऊपर पड़ने वाले प्रदर्शन के दबाव को लेकर भी जागरूक करेंगे।
PPC 2026: भागीदारी के टूटे सारे रिकॉर्ड, 6.76 करोड़ का आंकड़ा
इस साल 'परीक्षा पे चर्चा' ने लोकप्रियता के पिछले सभी कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए हैं। कार्यक्रम से जुड़ी कुछ प्रमुख सांख्यिकी इस प्रकार हैं-
कुल रजिस्ट्रेशन: लगभग 4.5 करोड़ छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पंजीकरण कराया।
गतिविधियों में शामिल लोग: करीब 2.26 करोड़ लोग अन्य संबंधित गतिविधियों से जुड़े।
कुल भागीदारी: यह आंकड़ा 6.76 करोड़ के पार पहुँच गया है, जो इस कार्यक्रम की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है।
Pariksha Pe Charcha Live Telecast: कहां और कैसे देख सकेंगे PPC 2026 का लाइव प्रसारण?
6 फरवरी को होने वाले इस मेगा इवेंट का प्रसारण कई माध्यमों से किया जाएगा ताकि देश के दूर-दराज इलाकों में बैठे छात्र भी इससे लाभान्वित हो सकें:
टीवी माध्यम: दूरदर्शन के प्रमुख चैनल जैसे DD नेशनल, DD न्यूज और DD इंडिया पर लाइव टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा प्रमुख निजी समाचार चैनलों पर भी इसका प्रसारण किया जाएगा।
रेडियो: ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के MW और FM नेटवर्क पर भी छात्र इसे सुन सकेंगे।
डिजिटल प्लेटफॉर्म: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), शिक्षा मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स और YouTube पर कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications