पैसे चोरी करके खाता था तंबाकू-पीता था सिगरेट, मां-बाप ने पीट-पीटकर किया ऐसा हाल

पुणे। पुणे के वारजे इलाके में एक माता-पिता ने अपने 12 साल के बच्चे को बेरहमी से पीट दिया। मां-बाप ने उसे इतना ज्यादा मारा कि वो बेहोश हो गया। बच्चा आठ दिन से हॉस्पिटल में एडमिट है। माता-पिता बच्चे के घर से पैसे चुराकर तंबाकू खाने की आदत से परेशान थे। इस बात से नाराज मां-बाप ने पिछले हफ्ते उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई की वजह से बच्चा बेहोश हो गया था। पिटाई की वजह से बच्चे की हालत इतनी गंभीर है कि उसे अबतक होश नहीं आया है। इस मामले में वारजे पुलिस स्टेशन में माता पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

parents beaten their son very badly due to comsuming tobaco

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 12 वर्षीय बच्चा दीनानाथ हॉस्पिटल में एडमिट है। उसके ही माता-पिता ने बच्चे की हालात बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल में भरती कराया था। बच्चा 8 दिन से हॉस्पिटल में ही बेहोश हालात में है। हॉस्पिटल के डॉक्टरों को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस स्टेशन में दी। माता-पिता को अपने बच्चे से शिकायत थी कि वो घर से पैसे चुराता है, तंबाखू खाता और सिगरेट पीता है। इस बात से नाराज माता-पिता ने बच्चे की इतनी बुरी तरह से पीटा कि वह जगह पर ही बेहोश हो गया। बच्चे के बेहोश होते ही माता-पिता ने उसे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन बच्चा अबतक होश में नहीं आया है। बच्चे के सिर पर अंदरूनी चोट लगने की वजह से बच्चा बेहोश है। बच्चा पांचवी क्लास में पढ़ता है। वारजे पुलिस स्टेशन में माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे बाप को बेटी के आशिक ने दी खौफनाक मौत! मां ने की पूरी मदद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+