अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे बाप को बेटी के आशिक ने दी खौफनाक मौत! मां ने की पूरी मदद

बरेली। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार करता हुआ एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बरेली में एक अधेड़ की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वह अपनी बेटी के अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था। अधेड़ की लाश एक महीने बाद सड़ी-गली हालत में जंगल से बरामद हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि बेटी ने हत्या की बात से इंकार किया है।

शीशगढ़ के गोकुलपुर गांव का मामला

शीशगढ़ के गोकुलपुर गांव का मामला

मिली जानकारी के मुताबिक जिसकी हत्या हुई है उस शख्स का नाम महेंद्र बताया जा रहा है। महेंद्र बरेली के शीशगढ़ के गोकुलपुर गांव में रहते थे और अपना क्लिनिक चलाते थे। महेंद्र बीती 28 जनवरी से लापता थे और तीन फरवरी को उनकी पत्नी ने शीशगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मृतक महेंद्र के भाई श्यामलाल का आरोप है की उनके भाई का कत्ल महेंद्र की पत्नी, उसकी बेटी और बेटी के आशिक ने मिलकर की है।

भतीजे ने बताई चाचा की बेटी की करतूत

भतीजे ने बताई चाचा की बेटी की करतूत

मृतक महेंद्र के भतीजे राजेश बताया कि उसके ताऊ की बेटी प्रीति के अवैध संबंध गांव के ही संतोष गंगवार नाम के युवक से थे। उसने बताया कि उसके ताऊ बेटी के अवैध संबंधों के बारे में जानकारी मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने बेटी की पिटाई की थी जिसपर आशिक संतोष ने पिता को देख लेने की धमकी दी थी। राजेश का कहना है की उनके ताऊ 28 जनवरी से गायब थे और आज उनकी सड़ी गली लाश जंगल में बरामद हुई है।

 बेटी ने माना अवैध संबंधों का सच

बेटी ने माना अवैध संबंधों का सच

महेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली लाया गया जहाँ उसकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थी। मृतक की बेटी प्रीति ने बताया की उसके संतोष गंगवार नाम के युवक से संबंध है और उसके पिता इस बात का ऐतराज करते थे और उसकी पिटाई भी की थी। हालांकि बेटी ने बाप की हत्या की बात से इंकार किया है।

तफ्तीश में जुटी पुलिस

तफ्तीश में जुटी पुलिस

वहीं मामले की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की तफ्तीश में लग गई। एसएसपी का कहना है कि जंगल में सड़ी-गली लाश मिली है जिसका पीएम करवाया जा रहा है। उनका कहना है कि अभी तक की जाँच में अवैध संबंधो में हत्या की बात सामने आई है। उनका कहना है कि मामले की जाँच कराई जा रही है। वहीं एसपी ग्रामीण का कहना है कि लाश के पास से एक डायरी मिली थी जिससे मृतक की शिनाख्त हो सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+