फिर विवादों में पंकजा मुंडे, स्टॉफ मेंबर से उठवाई चप्पल, कांग्रेस ने उठाये सवाल
मुंबई। एक बार फिर से महाराष्ट्र की रूरल डेवलपमेंट मिनिस्टर पंकजा मुंडे ने विवादित काम किया है जिसके चलते वो मुसीबत में पड़ सकती हैं क्योंकि पंकजा मुंडे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने अपनी चप्पल को अपने स्टॉफ के लोगों को उठवाया है।
मामला पिछले दिनों का है, जब पकंजा मुंडे पिछले दिनों महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित परभणी जिले के दौरे पर गई थीं, वो पैदल चल रही थीं कि तभी रास्ते में काफी कीचड़ आ गया।
कांग्रेस ने लगाये पंकजा के रवैये पर गंभीर आरोप
उसके बाद उन्होंने चप्पल उतार दी और खुले पैर चलने लगी और अपनी चप्पल को अपने स्टॉफ के आदमियों को उठाने के लिए कहा, जिसके बाद उनके स्टाफ के एक व्यक्ति ने पंकजा की चप्पल उठा ली और वो उनके पीछे चलने लगा।
पंकजा ने दी सफाई और मीडिया को कोसा
पंकजा मुंडे की इस हरकत ने एक बार फिर से कांग्रेस को मुंह खोलने का मौका दे दिया है, उसने इस मामले में विवाद में तब्दील कर दिया है, कांग्रेस ने पंकजा के इस तानाशाही रवैये पर जमकर हमला बोला है जिस पर पंकजा ने सफाई देते हुए कहा है कि जिसने उनकी चप्पल उठाई थी वह उनका पर्सनल स्टाफ है।
पंकजा मुंडे ने स्टॉफ मेंबर से उठवाई चप्पल
कोई सरकारी कर्मचारी नहीं। पंकजा ने मीडिया पर भी हमला बोला और कहा कि कैमरे में यह तो दिख रहा है कि मेरा स्टॉफ मेरी चप्पल लेकर चल रहा है लेकिन यह नहीं दिख रहा कि दौरा करने के लिए मैं कीचड़ से भरी हुई सड़कों पर पैदल चल रही हूं।
चिक्की घोटाले में आया था नाम
इससे पहले पंकजा चिक्की घोटाले को लेकर विवादों में थीं उनके ऊपर टेंडर निकाले 200 करोड़ रूपये का ठेका देने का आरोप लगा था। फिलहाल पंकजा के चप्पल वाले वीडियो पर अभी बीजेपी की ओर से कोई बयान नहीं आया है।













Click it and Unblock the Notifications