गुजरात में PM Modi का हमशक्ल बेचता है गोलगप्पे, जानें कौन हैं लोगों को सोचने में मजबूर कर देने वाला डुप्लीकेट?
PM Modi Doppelganger: सोशल मीडिया पर आपको सलमान, शाहरुख और अजय देवगन के हमशक्लों की तमाम वीडियो मिल जाएगी। इसके अलावा राजनेताओं जैसे दिखने वाले भी खूब हैं। ऐसे ही अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक हमशक्ल मिला है। जिसने पीएम मोदी को इतने अच्छे से कॉपी किया है कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा जाएगा।
लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात से एक ऐसा शख्स वायरल हो रहा है, जो हूबहू पीएम मोदी की तरह दिखता हैं। कद काठी से लेकर पहनावा तक सब पीएम मोदी से मिलता-जुलता है। ऐसे में जानिए कौन हैं पीएम मोदी का हमशक्ल?

अनिल भाई ठक्कर पीएम मोदी के हमशक्ल!
पीएम मोदी की तरह दिखने वाले शख्स का नाम अनिल भाई ठक्कर हैं, जो गुजरात के आनंद में तुलसी पानी पुरी के मालिक हैं। उनको लॉकल लोग पीएम मोदी के नाम से बुलाते हैं, क्योंकि उनका साइड प्रोफाइल और शक्ल-सूरत प्रधानमंत्री से मिलती-जुलती है।
'तुलसी पानी पुरी सेंटर' चलाते हैं अनिल भाई
इतना ही नहीं उनका हेयरस्टाइल और सफेद दाढ़ी भी पीएम मोदी से मेल खाती है। पीएम मोदी के हमशक्ल अनिल भाई मूल रूप से जूनागढ़ के रहने वाले हैं और वह 18 साल की उम्र से चाट 'तुलसी पानी पुरी सेंटर' बेच रहे हैं। दुकान की शुरुआत उनके दादा ने की थी।
पीएम मोदी की वजह से मिलता है सम्मान
71 वर्षीय अनिल भाई का कहना है कि उनके लुक के कारण ग्राहक अक्सर उनके साथ सेल्फी खिंचवाते हैं। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी से मेरी समानता के कारण मुझे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों से बहुत प्यार और सम्मान मिलता है।"
ठक्कर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के मूल्यों से गहराई से प्रेरित हैं और स्वच्छता पर उनके जोर की तरह वह अपने स्टॉल को भी पूरी तरह से साफ रखते हैं।
विकास महंते भी हैं मोदी के हमशक्ल
हालांकि अनिल भाई पहले पीएम मोदी की तरह दिखने वाले शख्स नहीं है। विकास महंते, जो मुंबई के मलाड से हैं उनकी भी प्रधानमंत्री से अद्भुत समानता मिलती हैं। इस साल की शुरुआत में उनके गरबा खेलते हुए एक वीडियो को गलती से पीएम मोदी का डीपफेक मान लिया गया था।
शुरुआत में वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया गया था, यह अनुमान लगाते हुए कि यह डीपफेक हो सकता है। हालांकि, विकास महंते ने बाद में स्पष्ट किया था कि वीडियो में वह गरबा खेल रहे थे। महंते, जो अपने आप में भीड़ खींचने वाले व्यक्ति हैं, कहते हैं कि वह पीएम मोदी और उनकी राजनीति के ब्रांड के प्रशंसक हैं।












Click it and Unblock the Notifications