फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य की मौत, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख

नई दिल्ली, 07 मार्च: फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्य रविवार को भारतीय दूतावास के अंदर ही मृत पाए गए। मुकुल आर्य फिलिस्तीन के रमल्ला स्थित भारतीय दूतावास में तैनात थे। मुकुल आर्य विदेश मंत्रालय में डिप्लोमैट थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके निधन पर दुख जताया है। 2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अफसर आर्य ने काबुल और मॉस्को स्थित भारतीय दूतावासों में काम किया था।

Palestinian leadership condoles death of Indian Representative Mukul Arya

फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य के निधन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा है कि रमल्ला में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। विदेश मंत्री ने मुकुल आर्य के परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। आर्य पेरिस में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल और काबुल और मॉस्को में भारत के दूतावासों में सेवा दे चुके थे। आर्य ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी काम कर चुके हैं।

मुकुल आर्य दिल्‍ली में पले-बढ़े थे। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उन्‍होंने 2005-2007 में इकनॉमिक्‍स में एमए किया था। दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से उन्‍होंने ग्रेजुएशन किया था। 2008 में वह भारतीय विदेश सेवा से जुड़ गए। भारतीय विदेश सेवा से जुड़ने के बाद भी आर्य की पढ़ाई लिखाई में दिलचस्‍पी बनी हुई थी। 2019-2020 में मुकुल ने ली कुआन यू स्‍कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी से मास्‍टर्स इन पब्लिक एडमिनिस्‍ट्रेशन किया था। 2017 से 2019 के बीच मुकुल आर्य ने विदेश मंत्रालय के इकनॉमिक डिप्‍लोमेसी डिवीजन में सेवाएं दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+