पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ मुंबई एयरपोर्ट कैसे पहुंचा ये शख्स? वडा पाव का मजा लेते हुए खुद खोले सारे राज!
Pakistani Tourist: मुंबई एयरपोर्ट पर एक पाकिस्तानी यात्री, पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ, वड़ा पाव का लुफ्त उठाता नजर आया! सिंगापुर से सऊदी अरब जाते हुए, वकास हसन के लिए यह कोई आम यात्रा नहीं थी। भारतीय जमीन पर कदम रखते ही, भले ही वह सिर्फ एयरपोर्ट के अंदर थे, उन्होंने एक ऐसा अनुभव लिया, जो उनके और इंटरनेट के लिए यादगार बन गया।
दरअसल, पाकिस्तानी यात्री वकास हसन ने भारत में ट्रांजिट यात्रा के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर वड़ा पाव का आनंद लिया और इसे एक "मजेदार अनुभव" बताया। यह यात्रा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। सिंगापुर से सऊदी अरब जा रहे पाकिस्तानी नागरिक वकास हसन ने अपने ट्रांजिट के दौरान भारत में बिताए कुछ घंटों का अनुभव शेयर किया।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक केवल किसी तीसरे देश के लिए ट्रांजिट उड़ान के दौरान ही भारत आ सकते हैं और एयरपोर्ट के बाहर जाने की अनुमति नहीं होती।
ये भी पढ़ें: VIDEO: चेहरे पर मास्क और हाथ में फोन, रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ फिर दिखे चहल, जमकर वायरल हो रहा नया वीडियो
पाकिस्तानी यात्री का अनुभव
वकास हसन, जो कि एक एंटरप्रेन्योर हैं, सिंगापुर से सऊदी अरब की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उनकी इंडिगो फ्लाइट में छह घंटे का लेओवर मुंबई एयरपोर्ट पर था। इस मौके का फायदा उठाकर उन्होंने भारत में अपने अनुभव को इंस्टाग्राम पर साझा किया।
भारत में पाकिस्तानी नागरिकों की ट्रांजिट वीजा शर्तेंभारतीय उच्चायोग के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक केवल दिल्ली, मुंबई या चेन्नई एयरपोर्ट पर तीसरे देश के लिए ट्रांजिट यात्रा के दौरान ही आ सकते हैं। वे अधिकतम 36 घंटे तक एयरपोर्ट पर रह सकते हैं, लेकिन बाहर जाने की अनुमति नहीं होती।
वड़ा पाव और मुंबई एयरपोर्ट
वकास हसन ने मुंबई एयरपोर्ट पर वड़ा पाव का स्वाद चखा और इसे खास बताया। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों से यात्रा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कभी नहीं पता था कि पाकिस्तानी नागरिक भारत में ट्रांजिट कर सकते हैं। उन्होंने अपनी फ्लाइट बुक करने में थोड़ा जोखिम महसूस किया, लेकिन एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने भी इस स्थिति को नया अनुभव बताया।
इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वायरल
हसन की यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो गई। इसे अब तक 20,000 से अधिक लाइक्स और करीब 7,70,000 व्यूज मिल चुके हैं। उन्होंने इंडिगो एयरलाइन को किफायती यात्रा के लिए भी सराहा है।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में दिखा एलन मस्क का हमशक्ल, वीडियो हुआ वायरल, ट्रंप का डुप्लीकेट भी आया था कुल्फी बेचता नजर!












Click it and Unblock the Notifications