'पाकिस्तानी जासूस' ज्योति मल्होत्रा यूट्यूब से हर महीने कितना कमा लेती है? संपत्ति को लेकर अब हो रहा बवाल

Jyoti Malhotra Net Worth: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा उर्फ ज्योति रानी ​​को लेकर अब कई राज बाहर आ रहे हैं। ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तानी सेना और ISI के लिए जासूसी करने का आरोप है। ज्योति को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और संवेदनशील भारतीय सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में 17 मई को गिरफ्तार किया गया था। ज्योति तो पांच दिनों की रिमांड पर भेजा गया है।

ज्योति मल्होत्रा ''Travel with JO'' चैनल चलाती है, जिसपर 3 लाख 77 हजार (खबर लिखे जाने तक) फॉलोअर्स हैं। ज्योति के सोशल हैंडल को देखकर कहा जा रहा है कि वो अच्छा-खासा कमाती है। ज्योति पर पाकिस्तान से पैसे लेकर वीडियो बनाने का भी आरोप है। ऐसे में ज्योति के यूट्यूब से हर महीने होने वाली कमाई को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। ज्योति के नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारियों से भी संपर्क थे। ज्योति पाकिस्तान भी जा चुकी हैं। उनके पाकिस्तान यात्रा के कई वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर मौजूद हैं। ऐसे में चलिए जानें ज्योति सोशल मीडिया से कितना कमा लेती हैं?

Jyoti Malhotra Net Worth

who is Jyoti Malhotra: कौन है ज्योति मल्होत्रा?

ज्योति मल्होत्रा ​​हरियाणा की एक ट्रैवल व्लॉगर हैं, जो 'Travel with JO' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल 'travelwithjo1' पर 1.37 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके सोशल मीडिया से पता चलता है कि उन्हें बाइक चलाने और अकेले यात्रा करने में गहरी दिलचस्पी है। ज्योति मल्होत्रा ​​ने भारत और पाकिस्तान, भूटान, इंडोनेशिया और चीन सहित विदेशों में बड़े पैमाने पर यात्रा की है। उन्होंने दो बार पाकिस्तान का दौरा किया है। ज्योति अपने वीडियो की वजह से ही भारतीय जांच अधिकारियों की रडार पर हैं।

फर्स्ट क्लास में ट्रैवल, लग्जरी ब्रैंड...ज्योति मल्होत्रा के इनकम पर यूं ही नहीं उठे सवाल

पैसों को लेकर ज्योति पर शक इसलिए भी गया क्योंकि ज्योति हमेशा फ्लाइट में फर्स्ट क्लास में ट्रैवल करती थी। पाकिस्तान, चीन, नेपाल, थाइलैंड, भूटान, इंडोनेशिया समेत कई देशों में घूमने वाली ज्योति वहां के महंगे होटलों में रुकती थी। महंगे रेस्टोरेंट्स में खाना खाना, लग्जरी ब्रैंड के कपड़े और बैग का इस्तेमाल करना...ये कई ऐसी बातें हैं, जिसको लेकर ज्योति के इनकम पर सवाल उठ रहे हैं।

Jyoti Malhotra Net Worth

ज्योति ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दुबई की एमिरेट्स की फर्स्ट क्लास की श्रेणी की यात्रा का फोटो भी शेयर किया हुआ है। ज्योति पाकिस्तान और चीन में अपनी यात्रा के दौरान एक वीवीआईपी की तरह गई। जबकि भारत में वो बिल्कुल एक साधारण लड़की की तरह रहती थी।

Jyoti Malhotra Income: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की हर महीने की कितनी है कमाई?

अगर ज्योति के यूट्यूब चैनल से कमाई की बात करें तो उनकी वहां से अच्छी-खासी कमाई हो जाती होगी। हालांकि एक 3.77 लाख सब्सक्राइबर्स वाला यूट्यूबर कितना कमाता है...इसका सटीक अंदाजा लगा पाना मुश्किल है...क्योंकि ये हर ब्लॉगर के लिए अलग-अलग हो सकता है। औसतन बात करें तो यूट्यूब पर अगर किसी के 4 लाख के आसपास सब्सक्राइबर्स हैं, तो उसकी एक महीने की कमाई 20,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक हो सकती है। यह कमाई कई कारणों पर डिपेंड करती है, जैसे कि वीडियो व्यूज, विज्ञापन दरें, वॉच टाइम, इसमें बहुत कुछ शामिल होता है।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूट्यूब विज्ञापन से ज्‍योति की कमाई होती थी। अगर ज्योति के हर वीडियो पर औसतन 50,000 के आसपास व्यूज आते थे और अगर वो एक महीने में 10 वीडियो भी पोस्ट करती थी तो उनके एक महीने के व्यूज पांच लाख हो सकते थे। यूट्यूब पर हर 1,000 व्यूज पर 1 से 3 डॉलर यानी 80-240 रुपये तक की कमाई होती है। इस हिसाब से बस संभावनाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि ज्योति यूट्यूब से कम से कम एक लाख रुपये तो कमाती ही होंगी। हालांकि वनइंडिया हिंदी ज्योति के कमाई के दावों की पुष्टि नहीं करता है।

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता ने पूरे मामले पर क्या कहा?

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी पर जो पाकिस्तानी जासूसी करने का आरोप है, वो बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पाकिस्तान नियमों के तहत वीजा लेकर गई थी...इसका मतलब ये नहीं है कि वो जासूस है। वो सरकार से आदेश लेकर गई थी...अपने आप नहीं गई थी।

ज्योति मल्होत्रा के पिता ने आगे कहा,

''सारी जांच होने के बाद मेरी बेटी 2-3 साल पहले पाकिस्तान गई थी। मुझे कुछ नहीं पता कि मेरी बेटी को पुलिस ने क्यों गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी का आधार क्या है। जब मैं हिरासत में ज्योति से मिलने गया तो उसने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है, वो मुझे जल्द ही छोड़ देंगे। सरकार के पास मेरी बेटी के सारे दस्तावेज हैं फिर वे कैसे कह रहे हैं कि वो एक जासूस है।''

पैसों को लेकर ज्योति मल्होत्रा के पिता ने कहा,

''मेरी बेटी के बैंक खातों में कोई ज्यादा पैसा नहीं है। हर महीने उसके खाते में कभी, 15, 20, 25 हजार रुपये आ गए, इतना ही आता था। इतना तो एक आम आदमी भी कमा लेता है। उसके पास कोई ज्यादा पैसे नहीं हैं...सब लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं। ज्योति हमारे साथ ही रहती है...वो बीच-बीच में दिल्ली वीडियो के काम के लिए जाती थी और फिर वापस आ जाती थी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+