जहन्नुम में जाओ: पीएम मोदी को सांपों से डसवाने की धमकी देने वाली पाकिस्तानी सिंगर को उल्टा पड़ा गेम, जानिए क्या हुआ

Recommended Video

    PM Modi को धमकी देने वाली Pakistani singer को होगी Jail! । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली- पाकिस्तानी पॉप सिंगर राबी पीरजादा को पीएम मोदी को सांपों से डसवाने की धमकी देना महंगा साबित हो रहा है। गौतलब है कि हाल ही में उन्होंने अपना एक खौफनाक विडियो जारी किया था, जिसमें वो कई तरह के जहरीले सांपों और मगरमच्छों के साथ दिखाई दे रही थीं। उस विडियो में उन्होंने इन विषैले जीवों को भारत भेजकर पीएम मोदी को डसवाने की अपनी इच्छा जताई थी। हालांकि, भारत में उनके इस विडियो पर लोगों ने खूब मजे लिए और इसे कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की ओर से की जा रही बचकानी हरकतों में से ही एक कड़ी माना गया। लेकिन, अब जंगली जीवों के प्रदर्शन के लिए राबी पीरजादा के खिलाफ पाकिस्तानी कानून के तहत ही लीगल ऐक्शन ले लिया गया है। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी हुक्कमरानों ने अपनी आदतों के मुताबिक अगर इस मामले में भी लीपापोती की कोशिश नहीं की तो उन्हें जेल की सजा तक भुगतनी पड़ सकती है।

    वन्य जीव कानून के तहत मुकदमा

    वन्य जीव कानून के तहत मुकदमा

    जहरीले और खतरनाक जंगली जीवों के गैर-कानूनी प्रदर्शन के लिए पाकिस्तानी पॉप सिंगर राबी पीरजादा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एंड पार्क्स डिपार्टमेंट ने राबी पीरजादा पर अपनी ब्यूटी सलून में भड़कीले जंगली जीव रखने के लिए उनके खिलाफ चालान काट दिया है। वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट ने लाहौर के एक लोकल कोर्ट में भी उनके खिलाफ वाइल्डलाइफ ऐक्ट के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज कया है। पाकिस्तान में उनका ये विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद एक प्राइवेट चैनल ने भी उसका प्रदर्शन किया था। पाकिस्तानी वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट ने सबूत के तौर पर अदालत में वही विडियो भी जमा किए हैं।

    जंगली जीवों से खेल रही थीं पीरजादा

    जंगली जीवों से खेल रही थीं पीरजादा

    इससे पहले एक विडियो के जरिए राबी पीरजादा ने पीएम मोदी को धमकाने की कोशिश की थी। अलबत्ता, उनके उस विडियो से कोई डरा तो नहीं, लेकिन भारत में लोगों ने उसपर मनोरंजन खूब किया था। उस विडियो में पॉप सिंगर से होस्ट बनीं पीरजादा ने अपने चार पालतू अजगरों, मगरमच्छ और सापों को पीएम मोदी के लिए 'स्पेशल गिफ्ट' बताया था। पीरजादा ने अपने विडियो में जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 हटाने पर उन्हें सांपों से कटवाने की धमकी दी थी। पीरजादा विडियों में भारतीयों को धमकाती हुई कह रही थीं कि वह इन खतरनाक सांपों और दूसरे जानवरों को एलओसी के उस तरफ घुसपैठ करा देंगी। विडियो में जंगली जीवों को वो अपना खास दोस्त बता रही थीं।

    पीरजादा ने सोशल मीडिया पर डाला था विडियो

    उन्‍होंने यहां तक कहा था कि भारतीयों को अब नर्क भोगने के लिए तैयार रहना चाहिए। राबी पीरजादा ने वीडियो में कहा था कि, 'एक कश्‍मीरी लड़की होने के तौर पर मैं इन सभी सांपों को पीएम नरेंद्र मोदी को गिफ्ट देना चाहती हूं। नर्क में मरने के लिए तैयार रहिए। मेरे सभी दोस्‍त हालांकि शांति के दोस्‍त हैं।' राबी ने इसके साथ ही कश्‍मीर के लोगों के लिए अपनी संवेदनाएं जताई थी।

    कौन हैं राबी पीरजादा

    कौन हैं राबी पीरजादा

    17 अगस्‍त को भी राबी ने ऐसा ही एक विडियो पोस्‍ट किया था। इस विडियो में उन्‍होंने कश्‍मीर पर एक गाना रिलीज किया था। इसके अलावा उन्‍होंने एक ट्वीट किया था और लिखा था, 'हम कश्‍मीरी पाकिस्‍तान से प्‍यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।' राबी का जन्‍म बलूचिस्‍तान के क्‍वेटा में हुआ था। पीरजादा को उनके उल्टी-सीधी हरकतों के लिए जाना जाता है। वो पहले पॉप सिंगर थीं, लेकिन आजकल टीवी होस्ट का काम भी करती हैं।

    इसे भी पढें- मुसलमानों के नाम पर बेनकाब हुए इमरान.....चीन के उइगर मुस्लिमों पर बेशर्म हुई जुबान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+