Pakistani Nationals: भारत में पाक नागरिकों के लिए आज आखिरी दिन, जानिए अब तक कितने लोगों की हुई घर वापसी
Pakistani Nationals Leave India: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी वीजा रद्द कर दिया है और उनको 48 घंटे में देश छोड़ने का फरमान जारी किया। वहीं अटारी बॉर्डर को बंद करने के आदेश के बाद देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया तेज हो गई है।
भारत से पाक नागरिकों को अपने देश लौटने का आज आखिरी दिन है। इस दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रह रहे लगभग पांच हजार पाक नागरिकों की पहचान की है।

बीते शुक्रवार, 25 अप्रैल को गृह मंत्रालय ने मेडिकल लॉन्ग टर्म वीजा वालों को भी 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने को कहा था। तब अब तक पिछले तीन दिनों में अटारी बॉर्डर के जरिये कुल 294 पाकिस्तानी नागरिक भारत से पाकिस्तान लौट चुके हैं।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी दौरान पाकिस्तान से 727 भारतीय नागरिक भारत वापस आए हैं। सरकार ने वैध वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल से पहले अपने वतन लौटने का निर्देश दिया है।
Pakistani Nationals in India: विभिन्न राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की स्थिति
भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, देश के अलग-अलग राज्यों में लाखों पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में पाक नागरिकों की संख्या इस तरह है...
राजस्थान
- राजस्थान में पाकिस्तान से आए नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद है।
- राज्य में लगभग 30 हजार पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं।
- इनमें से 29,500 नागरिक लॉन्ग टर्म वीजा पर हैं, जबकि 500 लोग शॉर्ट टर्म वीजा पर हैं।
- इसके अलावा, पिछले नौ महीनों में राजस्थान से 50 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा गया है।
महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र में भी पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या काफी अधिक है।
- यहाँ 5037 पाकिस्तानी नागरिक निवास कर रहे हैं।
- इनमें से 107 नागरिकों का सुराग नहीं मिल पाया है।
- इसके अलावा, बीते एक साल में 525 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 325 पर केस दर्ज हुए और 180 लोगों को वापस भेजा गया।
मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश में 228 पाकिस्तानी नागरिक शॉर्ट टर्म वीजा पर आए थे।
- ये नागरिक टूरिज्म, मेडिकल, और अन्य 14 तरह के वीजा पर भारत आए थे।
- फिलहाल इन नागरिकों की वीजा की जांच प्रक्रिया जारी है।
छत्तीसगढ़
- छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान से आए लगभग 2000 नागरिक रह रहे हैं।
- इनमें से अधिकांश लोग सिंधी समाज से संबंधित हैं।
- यहाँ भी वीजा दस्तावेजों की गहन जांच चल रही है।
उत्तर प्रदेश
- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शॉर्ट टर्म वीजा पर आए सभी पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौट चुके हैं।
बिहार
- बिहार में भी शॉर्ट टर्म वीजा पर आए 19 पाकिस्तानी नागरिक अब भारत छोड़ चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश में फिलहाल किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के अवैध प्रवास की सूचना नहीं है।
- हालांकि मंडी स्थित आईआईटी संस्थान में पांच बांग्लादेशी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनके पास वैध वीजा मौजूद हैं।
- राज्य में अवैध प्रवासियों को लेकर जांच शुरू हो चुकी है।
झारखंड
- झारखंड में कुल 8 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं।
- इनमें से तीन बच्चे शॉर्ट टर्म वीजा पर आए हैं, जबकि बाकी नागरिकों के पास लॉन्ग टर्म वीजा है।
हरियाणा
- हरियाणा के हिसार में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 15 सदस्यीय हिंदू परिवार पिछले 8 महीनों से बिना वीजा के रह रहा था।
- अब इनकी नागरिकता और वीजा दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
Pakistani Nationals Leave India: अटारी बॉर्डर पर सख्त निगरानी
भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत सरकार पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें सतर्क हैं। वीजा की वैधता की जांच तेज कर दी गई है और उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अटारी बॉर्डर दोनों देशों नागरिकों का आवागमन तेज हो गया है इस पर संबंधित एजेंसियां भी कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications