पाकिस्तान के 23 नागरिकों ने क्यों लगाए 'इंडिया जिंदाबाद' के नारे, भारतीय नौसेना को कहा- शुक्रिया?

पाकिस्तान के 23 नागरिकों (Pakistani Civilian) ने भारत जिंदाबाद के नारे लगाए और भारतीय नौसेना का धन्यवाद कहा। ऐसा शायद ही कभी सुनने को मिलता है, जब कभी कोई पाकिस्तान का नागरित भारतीय सेना या फिर नौसेना को प्रशंसा करे। लेकिन ये बात भी सही है की पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत के समर्थन में नारे लगाए। इसके पीछे एक ऐसी वजह है, जिसके जलते आज 23 पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित हो पाई है।

23 पाकिस्तानी नागरिकों दल में शामिल एक शख्स ने कहा, "हम सभी ईरान से समंदर के रास्ते पाकिस्तान जा रहा था। सोमालियों ने हाईजैक कर लिया था। रात से इंडियन नेवी पीछे लगी थी। पूरी रात सोमालियों ने मगजमारी की, लेकिन अब हमें छोड़ दिया गया है। हम आजाद हूं। इंडियन नेवी का शुक्रिया, इंडिया जिंदाबाद...।"

Indian Navy rescued Pakistani Civilian

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को अरब सागर में अपहृत ईरानी जहाज और उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया। नौसेना द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, जहाज एफवी एआई कंबार 786 पर सवार पाकिस्तानी नागरिकों को 'भारत जिंदाबाद' के नारे लगाते और भारतीय नौसेना को धन्यवाद देते देखा जा सकता है।

नौसेना ने कहा कि उसे 28 मार्च को यमन में सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज एआई कंबार 786 के अपहरण की जानकारी मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया। ऑपरेशन की सफलता के बाद एक बयान में कहा गया कि नौसेना ने जहाज का अपहरण करने वाले नौ सशस्त्र समुद्री लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें समुद्री समुद्री डकैती रोधी अधिनियम 2022 के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भारत लाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+