पोरबंदर में घुसपैठ की कोशिश: आतंकियों के निशाने पर थे पीएम मोदी?
नयी दिल्ली। भारत में एक बार फिर से घुसपैठ की कोशिश की गई है। गुजरात के पोरबंदर के पास पाकिस्तानी बोट देखा गया। जब कोस्ट गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बोट समेत खुद को उड़ा लिया। जिस तरह से पाकिस्तानी नौका ने खुद को धमाके से उड़ा लिया, उससे ऐसा लगता है कि उसमें सवार आतंकी हमले के इरादे से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। अब सवाल ये कि आतंकियों के निशाने पर कौन था ?

पीएम नरेंद्र मोदी को 12 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात समिट में शामिल होने के लिए पोरबंदर आने वाले थे। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि आंतकियों के निशाने पर पीएम मोदी थे। पाक नौका के लोकेशन को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि इसमें सवार आतंकी के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी ही थे।
हलांकि कोस्टगार्ड और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता की वजह से आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया गया। सुरक्षाबलों और कोस्टगार्ड ने पोरबंदर से सटे समुद्री सीमा पर ही खदेड़ा। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी नौका ने खुद को बलास्ट कर उड़ा लिया। भारतीय रक्षा मंत्रायल के मुताबिक पाकिस्तानी नौका में भारी मात्रा में गोला-बारूद मौजूद था। पाक आतंकियों के इस घुसपैठ की कोशिश के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित पोरबंदर यात्रा को टाल दिया गया












Click it and Unblock the Notifications