पाक है कि मानता नहीं, फिर किया सीज़फायर उल्लंघन
पाकिस्तान को कितना ही समझाया जाए, डराया जाए लेकिन पाक है कि मानता नहीं। सीज़फायर उल्लंघन में शायद पाकिस्तान वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने की सोच रहा है इसीलिए रह रहकर पाकिस्तान को याद आता है पड़ोसी भारत और फिर शुरू हो जाती है गोलीबारी।

पिछले कई दिनों से पाकिस्तान आए दिन सीज़फायर उल्लंघन कर सीमा पर फायरिंग कर रहा है। इसी क्रम में आज भी । हालांकि भारत ने भी पाक को करारा जवाब दिया। कल रात भी पाकिस्तान ने फायरिंग शुरू की थी।
आधिकारिक सूचना के मुताबिक इस गोलीबारी में कोई नुकसान नहीं हुआ है। 15 अक्टूबर को हुई भारी फायरिंग में एक सात वर्ष का बच्चा बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था।
जम्मू में एलओसी ने एक अक्टूबर से अब तक भारी गोलीबारी देखी है जिसमें आठ लोगों की जान गई। वहीं 95 लोग अभी भी घायल हैं जिसमें 13 जवान शामिल हैं। वहीं करीब 30 हज़ार लोग अपना घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications