ईद पर भी पाक की नापाक हरकत, नौशेरा सेक्टर में फायरिंग
नयी
दिल्ली (ब्यूरो)। आज ईद है और इस पाक मौके पर भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है। उसने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। हालांकि इस गोलाबारी में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>प्राप्त जानकारी के मुताबिक जम्मू के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शुक्रवार की रात पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। आपको बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। भारत की तरफ से कई बार आपत्ति जताई गई है और चेतावनी दे गई है उसके बावजूद भी पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है।
हाल
ही में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि पाकिस्तान अगर ऐसा करेगा तो भारत भी करारा जवाब देगा। पिछले हफ्ते रूस के उफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के दौरान पाकिस्तान ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग की बात की थी लेकिन दौरा खत्म होते ही पाकिस्तान फिर पुराने रूख़ पर लौट आय़ा है।











Click it and Unblock the Notifications