जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने अखनूर और सुंदरबनी सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की तरफ सोमवार रात को एक बार से फिर से सीजफायर तोड़ा गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार को रात करीब 10.45 में पाकिस्तान ने अखनूर और सुंदरबनी सेक्टर में सीजफायर का उल्लघंन किया। सीमा पार से भारी-गोलाबारी की गई। पाकिस्तान ने सीमा पार से मोर्टार भी दागे। भारतीय सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

पुलवामा आतंकी हमले और उसके जवाब में भारतीय वायुसेना की बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसके बाद से पाकिस्तान लगातारा सीजफायर तोड़ रहा है और उकसावे की कार्रवाई कर रहा है।
गौरलब है कि सोमवार तड़के जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक अखनूर के केरी बत्तल इलाके में पाकिस्तान ने ये नापाक हरकत की। इसमें एक सेना का जवान शहीद हो गया जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं. इससे पहले रक्षा प्रवक्ता देवेंद्र आनंद ने बताया था कि तकरीबन सुबह 5:30 बजे पाकिस्तान ने मोटर्रार दागने शुरू किए थे।












Click it and Unblock the Notifications