Jyoti Malhotra: ढहने लगी 'SPY व्लॉगर' ज्योति की डिजिटल दुनिया, इंस्टाग्राम बंद, अब YouTube और फेसबुक पर खतरा!

Jyoti Malhotra Instagram Close: 'हाई, मेरा नाम है जो... और मैं आज आपको लेकर चलने वाली हूं करतारपुर साहिब...', ऐसा बोलने वाली ये लड़की आज खुद एक'जासूसी पाप' के पापड़ बेल रही है। हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर और ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा, जिसे लाखों लोग 'ट्रैवल विद जो' चैनल पर फॉलो करते थे - अब उसी पर भारत के खिलाफ जासूसी करने का गंभीर आरोप है। और सोशल मीडिया की चमकती दुनिया से उसकी गिरफ्तारी तक का सफर किसी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज से कम नहीं लगता।

इसी बीच, ज्योति का सोशल मीडिया इंस्ट्रा अकाउंट बंद हो गया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह कार्रवाई किसने की है, लेकिन यह उनकी हालिया गिरफ्तारी और जासूसी के आरोपों से जुड़ी हो सकती है।
क्या आगे YouTube बंद होगा? क्या फेसबुक पर भी ताले लगेंगे? क्या और नाम सामने आएंगे? और क्या कोई और 'ज्योति' देश के खिलाफ जासूसी कर रहा है? आइए जानते हैं विस्तार से...

Jyoti Malhotra Instagram Close

15 मई की सुबह, जब ज्योति के घर पहुंची DSP की टीम...

DSP जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हिसार पुलिस की एक विशेष टीम 15 मई को ज्योति के घर पहुंची और उसे गिरफ्त में ले लिया गया। 17 मई को कोर्ट में पेशी के बाद उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक ज्योति तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है - दो बार सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ और एक बार करतारपुर साहिब कॉरिडोर से। लेकिन ये यात्राएं महज़ धार्मिक नहीं थीं - इनमें छिपा था एक खतरनाक एजेंडा।

जासूस बनी जानी-पहचानी व्लॉगर!

ज्योति का लिंक ISI एजेंट 'दानिश' (असल नाम एहसान-उर-रहीम) से जुड़ा पाया गया। यही एजेंट उसे लाहौर में पाकिस्तानी अफसरों से मिलवाता रहा। दो साल से ज्यादा समय से वह सोशल मीडिया, एन्क्रिप्टेड ऐप्स और 'कोड वर्ड्स' के जरिए भारत की संवेदनशील जानकारियां लीक कर रही थी।

अब 'डिजिटल' क्लाइमैक्स! - Instagram बंद, YouTube की बारी?

गिरफ्तारी के महज दो दिन बाद, 19 मई को ज्योति का Instagram अकाउंट '@travelwithjo1' अचानक बंद हो गया। इस प्लेटफॉर्म पर उसके 1.32 लाख फॉलोअर्स थे - अब वहां सन्नाटा पसरा है।

और अब बारी YouTube, Facebook की?

  • YouTube Channel - Travel With Jo
  • 3.85 लाख सब्सक्राइबर
  • 487 वीडियो - जिनमें करतारपुर, लाहौर, बाली, थाईलैंड जैसे देशों के ट्रैवल लॉग भी शामिल हैं।
  • Facebook - 3.21 लाख फॉलोअर्स, और करीब 1.7 हजार फ्रेंड्स
  • अभी एक्टिव, लेकिन खुफिया एजेंसियां इस पर पैनी निगाहें टिकाए हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार, अब केंद्रीय एजेंसियां YouTube और Meta को 'ऑफिशियल नोटिस' भेज सकती हैं - ताकि इन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद कंटेंट को या तो ब्लॉक किया जाए या जांच के लिए सुरक्षित रखा जाए।

पुरी से पंजाब तक बिछा था ISI का जाल!

पुरी (ओडिशा) के SP विनीत अग्रवाल ने पुष्टि की है कि ज्योति दो साल से एक्टिव थी और वह पुरी में एक संदिग्ध महिला से भी मिली थी, जो हाल ही में पाकिस्तान से लौटी थी। वहीं पिछले हफ्ते पंजाब और हरियाणा से कुल 6 संदिग्ध ISI एजेंट गिरफ्तार किए गए हैं।

ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट क्यों बंद हुआ?

ज्योति मल्होत्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट अब उपलब्ध नहीं है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह कार्रवाई किसने की है, लेकिन यह उनकी हालिया गिरफ्तारी और जासूसी के आरोपों से जुड़ी हो सकती है।

क्या ज्योति मल्होत्रा का यूट्यूब चैनल भी बंद हो सकता है?

यूट्यूब चैनल पर जांच एजेंसियों की नजर है। यदि उनके वीडियो में कोई संवेदनशील जानकारी पाई जाती है, तो उनके चैनल पर भी कार्रवाई हो सकती है।

ज्योति मल्होत्रा पर क्या आरोप हैं?

आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को भारत की गोपनीय जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भेजी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+