VIDEO: एयर स्ट्राइक पर बोले पाक के रक्षामंत्री, वायुसेना तैयार थी...लेकिन अंधेरा था
इस्लामाबाद। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमानों ने पीओके में एक हजार किलो के बम बरसाए हैं। पाकिस्तान सरकार लगातार इस हमले को लेकर बयान दे रही है। लेकिन पाकिस्तान का अपने रक्षामंत्री और विदेश मंत्री के बयानों के चलते मजाक बन गया है। इस हमले पर प्रेस कॉन्फ्रेस करने आए पाकिस्तान के परवेज खट्टर ने कहा कि, अंधेरे की वजह से हमारी वायुसेना कार्रवाई नहीं कर पाई। हमारी वायुसेना भी तैयार थी। फिर ऐसी कार्रवाई हुई तो हम जवाब देंगे।

हमारी वायु सेना तैयार थी लेकिन अंधेरा था
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें परवेज खट्टर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, जब सुबह हमला हुआ, तो वे (IAF) 4-5 किमी अंदर (LoC) पर आए और उन्होंने बम गिराए। हमारी वायु सेना तैयार थी लेकिन अंधेरा था, इस से कारण पता नहीं चला कि कितना नुकसान हुआ है। हम हमले में हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। अब हमें स्पष्ट निर्देश मिले हैं कि अगर भविष्य में ऐसा कुछ होता है, तो हम इसका जवाब देंगे।
पाकिस्तान वायु सेना पहले से ही एयर-बॉन्ड थी
खट्टर को बयान को जबतक विदेश मंत्री कुरैशी संभालते तब तक देर हो चुकी थी। कुरैशी ने कहा कि, मैं सिर्फ यह जोड़ना चाहता हूँ कि, पाकिस्तान वायु सेना पहले से ही एयर-बॉन्ड थी। हम सभी घटनाओं के लिए तैयार थे। पाकिस्तान की पत्रकार नायला इनायत ने इस पीसी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, यह हमारे नए पाकिस्तान के रक्षामंत्री हैं। कह रहे हैं कि, हमारी वायुसेना तैयार थी, लेकिन अंधेरा था।... दोस्तों घबरना नहीं हैं!

पाकिस्तान के लोग किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सशस्त्र बलों से और पाकिस्तान के लोगों से 'किसी भी स्थिति के लिए तैयार' रहने के लिए कहा। पाकिस्तान की शीर्ष सुरक्षा समिति ने कहा कि भारत ने 'गैरजरूरी आक्रामकता' दिखाई है और 'अपनी पसंद के समय और स्थान पर' जवाब देने का संकल्प लिया। पाकिस्तान ने कहा कि वह 'भारत के दावे को पूरी तरह खारिज' करता है कि उसने बालाकोट के नजदीक आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया और भारी क्षति पहुंचाई।












Click it and Unblock the Notifications