पाक ने फिर तोड़ा भरोसा, ना ही गिरफ्तार हुआ मसूद अजहर, ना ही JeM पर हुई कार्रवाई

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत का भरोसा तोड़ा है। जी हां पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर को गिरफ्तार करने की खबर झूठी है। मसूद को ना ही गिरफ्तार किया गया है और ना ही नजरबंद, वो पाकिस्तान में खुला घुम रहा है। इतना ही नहीं जैश ए मोहम्मद पर कार्रवाई की बात भी झूठी है। पठानकोट हमले के संबंध में जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनका इस हमले से कोई संबंध ही नहीं है।

Pakistan has taken no action against Masood Azhar, Jaish e mohammad

अजहर मसूद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भारत अब पाकिस्‍तान को डोजियर सौंपने की तैयारी कर रहा है। खुफिया जानकारियों के हवाले से सरकारी अधिकारियों ने बताया कि अजहर के खिलाफ पठानकोट आतंकी हमले के सिलसिले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है तथा भारत में कई हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी समूह के नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई होते दिखी नहीं है। अफसरों का कहना है कि मसूद को हिरासत में लेने की खबरें कुछ पाकिस्तानी एजेंसियों की झूठी पब्लिसिटी थी, ताकि भारत का ध्यान भटकाया जा सके।

अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान चूंकि यह घोषणा कर चुका था कि जैशे-मोहम्मद से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया गया, उसे इस बात का भी खुलासा करना चाहिए कि इन लोगों को किस कानून के तहत हिरासत में लिया गया है और क्या जांच शुरू की गई है। भारत ने पाकिस्तान को कुछ मोबाइल नंबर दिए हैं जिनका इस्तेमाल पंजाब के संवेदनशील वायुसेना ठिकाने पर हमला करने वाले छह आतंकवादियों के आकाओं ने किया था। अधिकारियों ने बताया कि इन नंबरों के मालिकों की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+