टीपू सुल्तान को पाकिस्तान सरकार ने किया याद, लोगों ने इस तरह से किया ट्रोल
Recommended Video

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में टीपू सुल्तान की जयंती को लेकर भारत में काफी विवाद हुआ था, लेकिन अब यह विवाद सीमा पार पाकिस्तान पहुंच चुका है। दरअसल पाकिस्तान ने मैसूर के पूर्व शासक को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनकी तारीफ कर डाली। पाकिस्तान की सरकार ने ट्वीट करके लिखा कि ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण और प्रभावी विभूति टाइगर ऑफ मैसूर के नाम से मशहूर टीपू सुल्तान को उनकी पुण्यतिथि पर याद करना काफी अच्छा है। वह शुरुआती दिनों में ही युद्धकला में पारंगत हो गए थे, उनके भीतर हमेशा से ही सीखने ललक थी।

पाकिस्तान सरकार की ओर से किए गए इस ट्वीट के बाद लोग सरकार की आलोचना करने लगे और कई लोगों ने पाक सरकार को गालियां देनी शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने ट्वीट करके लिखा कि हम लोग भारतीय महाराजाओं का महिमामंडन करेंगे लेकिन अपने देश की महान हस्तियों की तारीफ नहीं कर सकते हैं क्या। पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एल्विन बॉबी रॉबर्ड कॉर्नेलिस आज भी हमारे गुड बुक में हैं।
वहीं एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि पाकिस्तानियों का दूसरे देश के हवाई अड्डों पर कपड़े उतारे जाते हैं, मैं पहली बार देख रहा हूं कि अब इतिहास में भी हम लोग अपने ही कपड़ खुद उतार रहे हैं। सोनम महाजन ने ट्वीट करके लिखा कि अपने भारतीय सहयोगी की मदद के लिए पाकिस्तान खुद कर्नाटक के चुनाव में आधिकारिक रूप से प्रवेश कर चुका है। पाकिस्तान में टीपू का महिमामंडन करके भारतीय मुसलमानों को गुपचुप संदेश देने की कोशिश की है कि मतदान उसे करो जो टीपू का उत्सव मनाता हो।
Revisiting an important & influential historical figure, Tiger of Mysore - Tipu Sultan on his death anniversary. Right from his early years, he was trained in the art of warfare & had a fascination for learning. #TipuSultan pic.twitter.com/Izts0HKdgD
— Govt of Pakistan (@pid_gov) May 4, 2018
Revisiting an important & influential historical figure, Tiger of Mysore - Tipu Sultan on his death anniversary. Right from his early years, he was trained in the art of warfare & had a fascination for learning. #TipuSultan pic.twitter.com/Izts0HKdgD
— Govt of Pakistan (@pid_gov) May 4, 2018












Click it and Unblock the Notifications