भारत से डर का नतीजा इस्‍लामाबाद में नजर आए एफ-16!

नई दिल्‍ली। गुरुवार को इस्‍लामाबाद में जो कुछ भी हुआ वह काफी हैरान करने वाला था। रात 10:30 बजे चार फाइटर जेट्स आसमान में उड़ान भरते नजर आते हैं। पाक मीडिया की मानें तो इस पूरे घटनाक्रम की वजह से लोगों में इस कदर डर और घबराहट का माहौल था कि वे सड़कों पर आ गए थे।

india-pakistan

युद्ध के लिए तैयार सेना

जहां पाकिस्‍तान के जर्नलिस्‍ट हामिद मीर इससे जुड़े ट्ववीट कर रहे थे तो वहीं पाक एयरफोर्स की ओर से लोगों से कहा जा रहा था कि उन्‍हें डरने की जरूरत नहीं है।

हामिद मीर ने दोबारा ट्वीट किया कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ एक मिलिट्री ड्रिल है और हमारे सेनाएं यह सुनिश्चित कर रही हैं कि वे हालातों से पूरी तरह से वाकिफ हैं और युद्ध के लिए तैयार हैं।

भारत से डर रहा है पाक

उरी आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ एक कड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है। एक अधिकारी की मानें तो यह एक्‍सरसाइज इसका नतीजा हो सकती है।

वहीं कुछ दूसरे अधिकारी हैं जो मानते हैं कि यह एक मनोवैज्ञानिक रणनीति का हिस्‍सा है क्‍योंकि पाक मानता है कि अब उसके आतंकी कैंपों का निशाना बनाया जा सकता है।

पाक का सिर्फ प्रपोगैंडा

फिलहाल सीमा पर इन दिनों काफी हलचल देखी जा सकती है और इंडियन आर्मी किसी भी ऑपरेशन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

सरकार को ऐसी प्रजेनटेशन दी गई हैं जिसमें उन मिलिट्री ऑपरेशन को अंजाम दिया जा सकता है जो पाक का ब्‍लड प्रेशर बढ़ा सकती हैं।

एफ-16 का इस्‍लामाबाद में नजर आना पाक सेना के प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने देश को भरोसा दिलाया है कि उनकी सेना भारत से लड़ाई के तैयार हैं। भारतीय अधिकारियों की मानें तो पाक एयरफोर्स की एक्‍सरसाइज कुछ नहीं है लेकिन सिर्फ एक प्रपोगैंडा है।

नागरिकों को दम दिखाती एयरफोर्स

यह एक्‍सरसाइज भारत को एक संदेश देने के मकसद से है कि पाक और इसकी एयरफोर्स किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है।

साथ ही पाक एयरफोर्स अपने नागरिकों को बताना चाहती है कि वह कितनी ताकतवर है और इसलिए यह कदम उठाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+