करतारपुर गुरुद्वारा जाने के लिए सुबह 9 से शाम 5 बजे तक हुआ टाइम फिक्स
चंडीगढ़। पाकिस्तान में स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के लिए वहां की फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी ने एक रूपरेखा तैयार की है, जिसमें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ही कॉरिडोर खुला रहेगा। अब इसकी अंतिम मंजूरी पाकिस्तन के प्रधानमंत्री इमरान खान देंगे। इसी महीने पाकिस्तान और भारत ने आपसी सहमती व्यक्त करते हुए सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर को खोलने का निर्णय लिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब रोजाना सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सिख श्रद्धालुओं को करतारपुर गुरुद्वारा जाने की इजाजत होगी। इसके लिए बिना वीजा ही श्रद्धालओं को पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा जाने की इजाजत होगी। बताया जा रहा है कि इसके लिए बॉर्डर पर भारत सरकार ने अपने देश के श्रद्धालुओं के लिए ट्रांसपोर्ट के सुविधा उपलब्ध करवाई है, जो भारतीय सीमा से करतारपुर तक लाने ले जाने में व्यवस्था होगी।
वहीं, भारत की सीमा में जहां से दूरबीन के जरिए करतारपुर गुरुद्वारे के दर्शन किए जाते हैं, वहां अब श्रद्धालुओं की संख्या में लगाता वृद्धि हो रही है, इस को देखते हुए वहां पर दूरबीन की संख्या भी बढ़ाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
बता दें कि एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 500 श्रद्धालु ही दर्शन के लिए करतारपुर जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications