देश ने विदेशों में भी शोक, अटल के निधन पर पाकिस्तान,अमेरिका, बंग्लादेश, चीन ने व्यक्त की संवेदना
नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर देश भर में गम का माहौल है। भाजपा के नेता और मंत्री समेत तमाम दलों के नेता अटल जी के निधान पर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। देशभर में लोगों की आंखें अटल जी के निधन की खबर सुनकर नम हो गई। उनकी शख्सियत ही ऐसी थी कि कोई भी उनसे बिना प्रभावी हुए बिना नहीं रह सकता । उनके निधन पर पाकिस्तान, चीन, अमेरिका, बंग्लादेश, ब्रिटेन समेत तमाम देशों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

अटल जी की छवि एक वैश्विक नेता की थी। पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी अटल के निधन पर शोक जाहिर करे हुए कहा कि वो बड़ी राजनीतिक शख्सियत थे, जिन्होंने भारत-पाक रिश्तों को बेहतर करने की हमेशा कोशिश की। भारत-पाक के रिश्तों को सुधारने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदम को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री रहते हुए वाजपेयी ने दोनों देशों को संबंधों को सुधारने की जिम्मेदारी उठाई थी।
वहीं भारत में चीन के राजदूत लुयो झाओहुई ने ट्वीट कर अटल जी के निधन पर शोक जताया और लिखा किचीन और भारत के संबंधों को मजबूत करने में अटल बिहारी वाजपेयी के अहम योगदान को हम कभी नहीं भूलेंगे। चीनी राजदूत ने वाजपेयी की तस्वीरें भी साझा की है।
वहीं बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख ह सीना ने कहा कि भारत के सबसे मशहूर पुत्र अटल बिहारी वाज पेयी के निधन से गहरा धक्का लगा है। वहीं भारत स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से अटल जी के निधन पर शोक जताया गया। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वाजपेयी के शासनकाल में दोनों देशों के संबंधों को मजबूती मिली। इसके अलावा ब्रिटेन, जापान जैसे देशों से भी अटल जी के निधन पर शोक संदेश आए।












Click it and Unblock the Notifications