जम्मू कश्मीर: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू कश्मीर: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने भी दिया जवाब

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू कश्मीर के कुपवाडा में गुरुवार दोपहर पाक सेना ने बिना किसी उकसावे के माछल और केरन सेक्टर पर अर्टिलेरी बंदूकों से फायर किए गए और मोर्टार दागे गए। इसके जवाब में भारतीय सेना भी फायरिंग की। गुरुवार शाम को लगातार दोनों ओर से फायरिंग की खबर है। पाकिस्तान की सेना बुधवार रात से ही लगातार सीजफायर तोड़ते हुए मोर्टार दाग रहा है और गोलियां बरसा रही है।

Pakistan Ceasefire Along LoC In Jammu kashmir Keran Machhal Sectors

इससे पहले गुरुवार सुबह भारतीय सेना की ओर से बताया गया कि जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ जिले के तहत आने वाली कृष्‍णा घाटी सेक्‍टर में पाकिस्‍तान की तरफ से फायरिंग की गई । पाक की ओर से हुए युद्धविराम उल्‍लंघन में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए। उधर, कुपवाड़ा के नौगाम सेक्‍टर में भी गुरुवार सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्‍तान की तरफ से फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए हैं जब चार घायल हैं। जम्‍मू स्थित डिफेंस पीआरओ की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।

लांस नायक करनैल सिंह, 19 जम्‍मू एंड कश्‍मीर राफइल के साथ तैनात थे। वह पंजाब के संगरूर जिले के गांव लोहा खेरा के रहने वाले थे। पंजाब के मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन (रिटायर्ड) अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को शहीद करनैल सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए बतौर एक्‍स ग्रेशिया देने का ऐलान किया है। इसके अलावा उनके परिवार के एक सदस्‍य को राज्‍य सरकार की तरफ से नौकरी दी जाएगी। मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लांस नायक निडर होकर देश के लिए लड़े और उनके इस बलिदान को कभी नहीं भूलाया जा सकेगा। सीएम अमरिंदर ने कहा कि उनकी शहादत आने वाले कई पीढ़‍ियों को प्रेरित करती रहेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+