जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान की तरफ से LoC पर गोलीबारी, सेना की जवाबी कार्रवाई में एक पाक सैनिक की मौत
Recommended Video
पुंछ। पाकिस्तान सेना की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार फायरिंग का भारत की सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान सेना की ओर से कहा गया है कि भारत की तरफ से जारी फायरिंग में उसके एक सैनिक की मौत हो गई है। पाक सेना की ओर से एलओसी करीब पुंछ जिले के कई गांवों को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान आर्मी की तरफ से पुंछ के मेंढर और बालाकोट सेक्टर में फायरिंग जारी है।

सेना की कार्रवाई में पाक को बड़ा नुकसान
बुधवार को इंडियन आर्मी ने पाक सेना के खिलाफ कृष्णाघाटी में जवाबी कार्रवाई की है। पाक सेना की ओर से जारी गोलीबारी में यहां बसे नागरिकों में खासी दहशत है। सेना की ओर से हुई जवाबी कार्रवाई में पाक सेना की तीन पोस्ट्स को भी बड़ा नुकसान हुआ है। गुरुवार को पाक आर्मी ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एलओसी पर भारत की तरफ से किसी भी तरह की कार्रवाई का जवाब देने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। भारत और पाक के बीच पांच अगस्त के बाद से ही तनाव नए स्तर पर पहुंच गया है। भारत ने इस दिन जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करने और राज्य को मिले विशेष दर्जे को वापस लेने का ऐलान किया था। पाकिस्तान की तरफ से इसके बाद लगातार एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर फायरिंग की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications