कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा दिए जाने पर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को दिलाई दो युद्धों में मिली हार
भारतीय नेवी के पूर्व ऑफिसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट की तरफ से फांसी की सजा दिए जाने पर जावेद अख्तर ने लताड़ लगाई है।
नई दिल्ली। भारतीय नेवी के पूर्व ऑफिसर कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट की तरफ से फांसी की सजा दिए जाने पर जावेद अख्तर ने लताड़ लगाई है। जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखा कि अगर कुलभूषण जाधव को किसी भी तरह को नुकसान पहुंचाया तो यह पाकिस्तान की वर्ष 1965 से 1971 से बड़ी गलती होगी।

उन्होंने लिखा कि मैं उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान जानता होगा कि उसके लिए क्या अच्छा है। अप्रत्यक्ष रूप से जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को वर्ष 1965 और वर्ष 1971 के युद्धों में मिली हार की याद दिली दी। भारत ने दोनों ही बार पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया था।
आपको बताते चले कि कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा दिए जाने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच गर्मागर्मी बढ़ गई है। पाकिस्तान का कहना है कि हमने संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा समिति में कुलभूषण जाधव के खिलाफ डोजियर सौंप दिए हैं और उनके खिलाफ पर्याप्त सुबूत होने के बाद ही हम यह कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा दी गई है। पाकिस्तान के भारत में उच्चायुक्त अब्दुल बासित तो यहां तक कह चुके हैं कि भारत जानता है कि क्यों कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा दी गई।












Click it and Unblock the Notifications