पाक की ओर से जारी गोलाबारी के चलते सीमा के 84 स्कूल 3 दिन के लिए बंद

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के भीतर स्थित सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। सभी स्कूल अगले 3 दिन तक बंद रहेंगे। राजौरी के डिप्टी कमिश्नर शाहिद इकबाल ने कहा, 'सुंदरबानी से मांजकोट तक 0-5 किमी में स्थित सभी 84 स्कूल अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे।' अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा फायरिंग और गोलाबारी की स्थिति के कारण स्थिति बहुत तनावपूर्ण है। जम्मू और कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारी पाकिस्तानी गोलीबारी में एक सेना अधिकारी और तीन जवान शहीद हुए हैं और दो किशोरों सहित चार लोग घायल हो गए। जनवरी में, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा फायरिंग और गोलाबारी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय सीमा और पांच जिलों में जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ के पास मौजूद स्कूलों को एक सप्ताह से अधिक के लिए बंद कर दिया गया था।

पाक की ओर से जारी गोलाबारी के चलते सीमा के 84 स्कूल 3 दिन के लिए बंद

वहीं एक अधिकारी ने आज जानकारी दी कि राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलीबारी में बीएसएफ उप-निरीक्षक (एसआई) घायल हो गए। उपायुक्त (डीसी), राजौरी, डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि राजौरी जिले में एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा रात में 'रुक-रुक कर गोलाबारी' हुई। उन्होंने कहा कि राजौरी में केरी फॉरवर्ड इलाके में कल बीएसएफ एसआई घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। किसी भी नागरिक के मारे जाने या घायल होने की खबर नहीं है।

अब तक गोलाबारी में, हरियाणा के गुड़गांव जिले के रांसीका गांव के रहने वाले कप्तान कपिल कुंडू; जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के हवलदार रोशन लाल (42); जम्मू-कश्मीर के कथुआ जिले के रायफलमैन सुभम सिंह (23) और मध्य प्रदेश के ग्वालियर के राइफलमैन रामवतार (27) शहीद हो गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूंछ जिले के शाहपुर क्षेत्र में कल रात गोलीबारी में दो किशोर और एक जवान घायल हो गए थे। घायल नागरिकों की पहचान इस्लामाबाद गांव के शहनाज बानो (15) और यासीन आरिफ (14) के रूप में हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+