नशीली नाव पर सवार पाक नागरिकों के बारे में पाकिस्तान ने मांगी जानकारी
पोरबंदर। पाकिस्तान सरकार ने भारत सरकार से उन नाविकों के बारे में जानकारी मांगी है जिन्हें गुजरात के समुद्र तट से करोड़ो की हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इन सभी नाविकों के बारें सरकार से जानकारी मांगी है।
गौरतलब है कि भारतीय तटरक्षकों ने पाकिस्तान की नाव को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री इलाके से गिरफ्तार किया है। इस नाव में 600 करोड़ रुपए की 230 हेरोईन के पैकेट बरामद किये गये थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत सरकार को आधिकारिक रुप से संपर्क किया है, साथ ही कोस्टगॉर्ड द्वारा जब्त की गई 2 पाकिस्तानी नांव सहित उसपर सवार लोगों के बारे में जानकारी मांगी है।
वहीं भारतीय कोस्ट गार्ड ने अपने बयान में कहा था कि उन्होंने सिर्फ एक ही नांव को जब्त किया था। लेकिन पाकिस्तान के आधिकारिक पत्र में दो नांवों के बारे में जानकारी मांगी गयी है। आपको बता दें कि इस नाव पर फिजा और फातिमा नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
वहीं पाकिस्तान के अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक सूचना नहीं दी गयी है। हमने मीडिया की खबरों के आधार पर भारत सरकार से इन नावों के बारे में जानकारी मांगी है।