सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में पाक पत्रकार मेहर तरार से होगी पूछताछ

नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शसि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में दिल्ली पुलिस जल्द ही पाकिस्तान पत्रकार महर तरार से पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी ने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो मेहर तरार से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेहर तरार इस केस में एक अहम कड़ी है।

ऐसे में जरुरत पड़ने पर उनसे फिर से पूछताछ की जा सकती है।हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी मेहर तरार को नोटिस नहीं जारी किया है। दिल्ली पुलिस मेहर से संपर्क बनाने की कोशिश कर रही है। मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम मेहर तरार से पूछताछ कर सकती है। वहीं दिल्ली पुलिस फिर से शशि थरुर से पूछताछ कर सकती है। सदन खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस थरुर से पूछताछ कर सकती है।

दरअसल पुलिस को थरुर के ईमेल डाटा से अहम जानकारी मिली। उनके और मेहर के बीच ईमेल के जरिए हुई बातचीत के बाद दिल्ली पुलिस ने मेहर तरार से पूछताछ करने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+