स्मृति ईरानी पर पहलाज निहलानी का धमाका, पहली बार जमकर निकाली भड़ास

नई दिल्ली। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद आखिरकार पहलाज निहलानी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर हमला बोला है। एक अखबार को दिए अपने साक्षात्कार में निहलानी ने कहा कि जब मैं अध्यक्ष था को स्मृति ईरानी के मंत्रालय संभालने से पहले दो मंत्रियों को मुझसे कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन स्मृति ईरानी ने आते ही धमाका कर दिया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने आती ही धमाका कर दिया, वह जहां भी जाती हैं कुछ ना कुछ धमाका कर देती हैं।

फिल्म के पोस्टर को लेकर आए थे विवाद में

फिल्म के पोस्टर को लेकर आए थे विवाद में

सीबीएफसी की अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद निहलानी तब चर्चा में आए थे जब उनकी फिल्म जूली -2 का पोस्टर रीलीज हुआ था, जिसमे भड़काउ तस्वीर को जारी फिल्म के पोस्टर के तौर पर जारी किया गया था। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर निहलानी पर निशाना साधते हुए कहा था कि बोर्ड छोड़ते ही अपने संस्कार भूले निहलानी। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर निहलानी तमाम फिल्मों के दृश्यों की काटछांट को लेकर विवादों में रहे थे।

जिम्मेदारी को निभाया

जिम्मेदारी को निभाया


स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए निहलानी ने कहा कि वह जहां भी जाती हैं तो धमाका कर देती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे बिना बताए ही पद से हटा दिया गया, लेकिन इस बात का मुझे कोई भी दुख नहीं है। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई थी उसे मैंने अच्छे से निभाया। साथ ही उन्होंने कहा कि जबतक मेरा भाड़े का शरीर है अच्छी फिल्में बनाता रहूंगा।

अनुराग कश्यप सड़क पर आ गए थे

अनुराग कश्यप सड़क पर आ गए थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए निहलानी ने कहा कि मैं उनका अब भी समर्थन करता हूं, मैंने अपनी राय को कभी किसी से छिपाया नहीं। मुझे मोदीजी की नीतियों पर भरोसा था, इसीलिए मैंने उनका प्रचार किया। बतौर बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर अनुराग कश्यप ने उनकी फिल्म में काटछांट का आरोप लगाया था, इसपर निहलानी ने कहा कि अनुराग सिर्फ बाते करना है, उसे लोकप्रियता चाहिए थी, उसकी हर फिल्म मेरे आने से पहले बोर्ड में फंसी है, आलम यह था कि फॉक्स की टीम अनुराग के साथ अपना करार खत्म करने जा रही थी, ऐसे में अगर मैंने उनकी फिल्म को यूए सर्टिफिकेट नहीं दिया होता तो वह सड़क पर आ जाते।

इसे भी पढ़ें- अनुपम खेर के FTII चेयरमैन बनने से छात्र भी नाखुश, कहा- फिर हुआ हमारे से मजाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+