Robert Vadra: आतंकी हमले के बीच हिंदुत्व पर यह क्या बोल गए रॉबर्ट वाड्रा? मुसलमान को लेकर कही दी बड़ी बात
Robert Vadra on Pahalgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने इस हमले पर विवादित बयान दिया है। दरअसल, उन्होंने कहा, 'भारत में मुसलमान खुद को कमजोर महसूस कर रहे हैं।' उनकी यही टिप्पणी अब एक राजनीतिक तूफान का कारण बन गई है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'मुझे बहुत बुरा लग रहा है और मेरी गहरी संवेदनाएं इस आतंकवादी घटना में मारे गए लोगों के प्रति हैं। हमारे देश में, हम देखते हैं कि यह सरकार हिंदुत्व की बात करती है और अल्पसंख्यक असहज और परेशान महसूस करते हैं।

यदि आप इस आतंकवादी घटना का विश्लेषण करते हैं, यदि वे (आतंकवादी) लोगों की पहचान देख रहे हैं, तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि हमारे देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एक विभाजन पैदा हो गया है। इससे इस तरह के संगठनों को लगेगा कि हिंदू सभी मुसलमानों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं।
पहचान को देखना और फिर किसी की हत्या करना, यह प्रधानमंत्री के लिए एक संदेश है, क्योंकि मुसलमान कमज़ोर महसूस कर रहे हैं। अल्पसंख्यक कमज़ोर महसूस कर रहे हैं। यह बात ऊपर से आनी चाहिए कि हम अपने देश में सुरक्षित और धर्मनिरपेक्ष महसूस करते हैं और हम इस तरह की हरकतें होते नहीं देखेंगे।
बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिनमें से ज़्यादातर को पहचान पूछकर बेहद नज़दीक से गोली मारी गई। यह हमला कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) से जुड़ी शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने अंजाम दिया था।
वहीं, अब रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, 'चौंकाने वाला! रॉबर्ट वाड्रा आतंकवाद की निंदा करने के बजाय उसके लिए भारत को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यह आतंकी संगठनों को अप्रत्यक्ष समर्थन देने जैसा है।' वहीं, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला की प्रतिक्रिया आई है।
उन्होंने कहा, 'यह सोनिया गांधी, राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस पार्टी, रॉबर्ट वाड्रा द्वारा किया गया सबसे शर्मनाक, नृशंस बयान है, जो एक तरह से पाकिस्तानी आतंकवादियों का बचाव करने के लिए है। इस्लामिक जिहाद के इस अपराध को छिपाने के लिए उन्हें क्लीन चिट देने और हिंदुओं को दोषी ठहराने और आतंक को सही ठहराने के लिए 26 /11 के बाद, उन्होंने हिंदुओं को दोषी ठहराया, पुलवामा हमले के बाद, उन्होंने सुरक्षा बलों को दोषी ठहराया।












Click it and Unblock the Notifications