Pahalgam Attack: शहीद नौसेना अधिकारी विनय नरवाल के परिजनों से मिले राहुल गांधी, मुलाकात के बाद क्या कहा?

Pahalgam Attack: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नेवी ऑफिसर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (Vinay Narwal) के परिजनों से मुलाकात की। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा मामलों के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद भी मौजूद थे। यह मुलाकात हरियाणा के करनाल में हुई।

इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी नेता दिव्यांशु बुढिराजा भी उपस्थित थे।

Pahalgam Attack

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने करनाल स्थित शहीद के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के साथ डेढ़ घंटे से अधिक समय बिताया। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की, लेकिन बाद में X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'मैं पहलगाम हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जी के शोक संतप्त परिवार से मिला, उनका दुःख साझा किया और उन्हें ढांढस बंधाया। अपार दुःख के बीच भी उनका साहस और वीरता देश के लिए एक संदेश है हमें एकजुट रहना है।'

सरकार को विपक्ष का पूरा समर्थन है- राहुल

उन्होंने आगे लिखा कि, 'शहीदों के परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। सरकार को विपक्ष का पूरा समर्थन है। दोषियों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि कोई दोबारा भारत की ओर आँख उठाकर न देख सके। आज पूरा देश न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है।'

राहुल गांधी के साथ आए दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से कहा कि गांधी जी ने शहीद परिवार से अलग से बात कर उन्हें सांत्वना दी। वहीं, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने बताया कि राहुल गांधी ने शहीद के माता-पिता सहित पूरे परिवार से मुलाकात की और दुःख साझा किया।

ये भी पढ़ें Kashmir Terror Attack: बिलावल भुट्टो पर भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, इमरान खान पर भी शिकंजा , क्या है मामला?

शादी के तीन हफ्ते बाद विनय नरवाल की हुई थी हत्या

गौरतलब है कि 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, जो महज तीन सप्ताह पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे, अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून के लिए पहलगाम गए थे, जहां 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने उन्हें करीब से गोली मार दी थी।

शुभम द्विवेदी के परिवार से भी मिले थे राहुल

एक सप्ताह पहले राहुल गांधी ने पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से भी मुलाकात की थी। उन्होंने तब भी आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी और कहा था कि संयुक्त विपक्ष सरकार के साथ है।

ये भी पढ़ें Kashmir Terror Attack: अब जेलों पर हमला करने की फिराक में आतंकी, खुफिया अलर्ट से मचा हड़कंप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+